जेल में कैदी को पीटा, तोड़े हाथ-पैर, जेल में तैनात बन्दी रक्षक और दूसरे कैदी पर पीटने का आरोप..


हल्द्वानी (GKM news ) उत्तराखंड की दूसरी सबसे बड़ी जेल हल्द्वानी में एक कैदी को जेल में तैनात बंदी रक्षक और दूसरे एक अन्य कैदी ने मामूली बात पर जमकर पिटाई कर दी, जिसमे पीड़ित कैदी का हाथ और पैर टूट गया है, जिसे आज हल्द्वानी के बेस अस्पताल में लाया गया, जहाँ डॉक्टरों ने उसके हाथ और पैरों में प्लास्टर बांध दिया है,
तो वही कैदी को डॉक्टर तक ले जाने के लिए अस्पताल के पास स्ट्रेचर तक नही मिल पाया, जिसके चलते घायल कैदी को ठेले पर ही अस्पताल ले जाया गया , वही कैदी का कहना है कि उसकी पिटाई जेल में तैनात बंदी रक्षक पवन और एक कैदी ने की, जिसमे उंसके हाथ और पैर की हड्डी टूट गयी, और आज अस्पताल में उसका इलाज कराया गया, और अब उसे वापस जेल भेजा जा रहा है,
वही कैदी की पिटाई के मामले में हल्द्वानी जेल के वरिष्ठ जेल अधीक्षक मनोज आर्य का कहना है कि जेल के अंदर कुछ कैदियों की आपस मे लड़ाई हो गयी थी जिसमें जेल प्रबंधन को बल प्रयोग करना पड़ा जिसमें कैदी को चोट लग गयी और उसके हाथ और पैर की हड्डी टूट गयी,
जेल अधीक्षक का कहना कि अक्सर जेल के अंदर कैदियों द्वारा अनुसाशनहिंता की जाती है। जिसके लिये पुलिस को बल प्रयोग करना पड़ता है, भविष्य में इस तरह की पुनरावृत्ति ना हो इसके लिये कैदियों को समझा दिया गया है।



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




पहाड़ से मैदान तक आफत की बारिश, हाई अलर्ट पर नैनीताल_इस जिले में छुट्टी घोषित
पैर फिसला और नहर के बहाव में बहती चली गई मासूम_नन्ही पीहू की मौत..bhimtal
काम बोलता है’ के दावे के बीच वायरल हुआ भीमताल का सच, मरीज और पहाड़ की बदहाल राह..Video
दर्दनाक हादसा : अल्मोड़ा में भरभराकर गिरा मकान, मलबे में दबकर मां समेत बेटा और बेटी की मौत
चार दिन में पलटा तबादला आदेश, शिक्षा विभाग की कार्यप्रणाली पर उठे सवाल