खाकी ने किया खाकी को शर्मसार, कॉन्स्टेबल पर लगा हत्या और दुष्कर्म का आरोप….


हरिद्वार (GKM news मौं. रिज़वान अहमद ) उत्तराखंड मित्र पुलिस के एक कांस्टेबल ने खाकी को शर्मसार किया है हरिद्वार सीओ सिटी आफिस में तैनात कॉन्स्टेबल दीपक चौहान पर दुष्कर्म और हत्या के आरोप में हरिद्वार एसएसपी सेंथिल अबूदाई कृष्ण राज एस के निर्देश पर हरिद्वार कोतवाली में मुकदमा दर्ज किया गया है कल हरिद्वार कोतवाली थाना क्षेत्र के रानीपुर मोड़ स्थित सिटी पार्क होटल के 102 नंबर रूम में देहरादून निवासी अनु त्यागी का शव बरामद हुआ था इस मामले में हरिद्वार पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए कांस्टेबल दीपक चौहान के खिलाफ दुष्कर्म और हत्या का मामला दर्ज किया है और इस मामले में किसी और की भी संलिप्तता को देखते हुए एसएसपी द्वारा मामले की जांच एसपी सिटी कमलेश उपाध्याय को सौंपी गई है.
-देहरादून निवासी अनु त्यागी का शव हरिद्वार रानीपुर मोड़ स्थित सिटी पार्क होटल के रूम में संदिग्ध परिस्थिति में मिला था कॉन्स्टेबल दीपक चौहान द्वारा ही होटल में कमरे के लिए बुकिंग कराई गई थी पुलिस द्वारा होटल मैनेजर अनिल वर्मा से पूछताछ के बाद कॉन्स्टेबल दीपक चौहान के खिलाफ दुष्कर्म और हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है एसपी सिटी कमलेश उपाध्याय का कहना है कि कल सिटी पार्क होटल में संदिग्ध परिस्थिति में एक महिला का शव मिला था हमारे द्वारा शव का पोस्टमार्टम कराया गया और इस मामले में हरिद्वार में ही तैनात एक कॉन्स्टेबल दीपक चौहान के खिलाफ दुष्कर्म और हत्या का मुकदमा दर्ज किया है इस मामले में किसी और की संलिप्तता को देखते हुए भी हमारे द्वारा जांच की जा रही है.
और जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी -मित्र पुलिस के कांस्टेबल पर लगे इस आरोप के मामले की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी सेंथिल अबूदाई कृष्णराज एस के आदेश के बाद कॉन्स्टेबल दीपक चौहान के खिलाफ दुष्कर्म और हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया और इस मामले की जांच एसपी सिटी कमलेश उपाध्याय को दी गई है अब देखना होगा पुलिस कब तक इस पूरे मामले का पर्दाफाश करती है वही कॉन्स्टेबल के खिलाफ तो पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है अब इस मामले में और कौन शामिल है इसकी भी पुलिस जांच में जुट गई है



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




पहाड़ से मैदान तक आफत की बारिश, हाई अलर्ट पर नैनीताल_इस जिले में छुट्टी घोषित
पैर फिसला और नहर के बहाव में बहती चली गई मासूम_नन्ही पीहू की मौत..bhimtal
काम बोलता है’ के दावे के बीच वायरल हुआ भीमताल का सच, मरीज और पहाड़ की बदहाल राह..Video
दर्दनाक हादसा : अल्मोड़ा में भरभराकर गिरा मकान, मलबे में दबकर मां समेत बेटा और बेटी की मौत
चार दिन में पलटा तबादला आदेश, शिक्षा विभाग की कार्यप्रणाली पर उठे सवाल