क्यों अज्ञात लाशों का ठिकाना बनता जा रहा है, नैनीताल ज़िला


नैनीताल जिला अज्ञात लाशों का अड्डा बनता जा रहा है। राज्य बनने के बाद से अब तक नैनीताल जिले में 517 अज्ञात लाश मिली हैं। जिनमें 443 पुरुष और 74 महिलाओं की लाशें हैं। जिनका आज तक पुलिस किसी भी रूप में शिनाख्त नहीं कर पाई है। हालांकि हर साल पुलिस अज्ञात शव की शिनाख्त के लिए विशेष अभियान भी चलाती है,
लेकिन पुलिस को इन शवों की शिनाख्त करने में कोई सफलता हाथ नहीं लगी है। इन गुमनाम शवों के शिनाख्त न होने के चलते कई अपराधी भी पुलिस के पकड़ से बाहर हैं , क्योंकि इन अज्ञात शवों में सैकड़ों लोगों को मार कर फेंका गया था। ऐसे में जब शिनाख्त ही नहीं हो पाई तो अपराधियों का पता चलना बहुत दूर की बात है। विशेषज्ञों की माने तो पुलिस के पास ऐसा कोई मैकेनिज्म में नहीं है जिससे कि वह साल भर अज्ञात शव की शिनाख्त के लिए अभियान चला सके।
वहीं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सुनील कुमार मीणा का कहना है कि वह समय-समय पर ऐसे अज्ञात लाशों की शिनाख्त के लिए नेशनल लेबल पर विज्ञापन देते हैं। और खोजबीन के तरीके भी आजमाते रहते हैं। लेकिन पुलिस के प्रयासों से भी कही से कोई ब्यक्ति इन शवों को क्लेम करने नहीं पहुंचा। इसलिए इनकी संख्या निरंतर बढ़ रही है।
बयान- गणेश पाठक सामाजिक कार्यकर्ता
बयान- सुनील कुमार मीणा एसएसपी



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




हल्द्वानी में रक्षा मंत्री की जनसभा_ ट्विटर पर ट्रेंड हो गए धुरंधर धामी के 4 साल बेमिसाल
Live – रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह हल्द्वानी पहुंचे_चार साल बेमिसाल पर जनसभा..
High Court – बागेश्वर में खड़िया खनन अनुमति की जांच खान अधिकारी को
नैनीताल के गेठिया में दर्दनाक सड़क हादसा दो लोगों की मौत
कोटद्वार बवाल मामला : हाईकोर्ट में दीपक की याचिका निस्तारित_कहा सोशल मीडिया से दूरी..