उत्तराखंड मुख्यमंत्री के मीडिया सलाहकार (रमेश भट्ट) का फेसबुक पेज हुआ साइबर क्राइम का शिकार

GKM News (BIG BREAKING)


मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र रावत के मीडिया सलाहकार रमेश भट्ट का फेसबुक पेज हैक कर लिया गया है। हैकर्स ने रमेश भट्ट का पेज हैक करके उससे सारे वीडियो डिलीट कर दिए हैं। रमेश भट्ट ने अपने फेसबुक अकाउंट पर इस बात की जानकारी दी है।

रमेश भट्ट ने अपने जानने वालों को सतर्क करते हुए कहा है कि उनके नाम पर कोई गलत चीजें पोस्ट करें तो उसकी रिपोर्ट करें। रमेश भट्ट ने अपने फेसबुक पेज पर विविध प्रकार का जनउपयोगी कंटेंट पोस्ट किया है।
हाल ही में रमेश भट्ट स्वरोजगार यात्रा कर लौटे हैं। भट्ट, प्रदेश के लगभग हर जिले में स्वरोजगार के लिए काम कर रहे लोगों के वीडियो शेयर करते हैं जिनको लाखों लोग देखते हैं और प्रेरित होते हैं।

भट्ट के वीडियो से लोगों को न सिर्फ सरकार के कार्यों की जानकारी मिलती थी, बल्कि लोगों को स्वरोजगार के लिए प्रेरणा भी मिलती रही है। इन वीडियो की लोकप्रियता देखते हुए फेसबुक ने कुछ दिन पहले ही भट्ट का फेसबुक पेज वेरिफाइड किया था। रमेश भट्ट ने इस बाबत उत्तराखंड पुलिस साइबर सेल में शिकायत दर्ज कराई है।



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM.News (EDITOR) UTTRAKHAND


मोहम्मद शमी ने टेस्ट क्रिकेट से लिया सन्यास, कहा_ सफेद जर्सी से विदा ले रहा हूं यादों से नहीं…
स्वास्थ्य प्राधिकरण ने नौकरी से निकाला, हाईकोर्ट ने माना अधिकारों का हनन_निदेशक तलब
दरमवाल का बड़ा दावा, कालाढूंगी से टिकट मिला तो जिले की छह सीटों पर खिलाएंगे कमल
पार्षद प्रशांत खरोला कौन हैं..जिनका जिला कोर्ट देहरादून से पूरा रिकॉर्ड हाईकोर्ट ने मंगाया
अल्मोड़ा पर्यावरण संस्थान में अतिक्रमण पर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, डीएम को कार्रवाई के निर्देश