रामनगर अस्पताल में ‘मिशन सुधार’, राहुल सिंह दरम्वाल के साथ युवाओं ने सिस्टम को हिलाया..

ख़बर शेयर करें

रामनगर। स्वास्थ्य सुविधाओं की बदहालियों और मरीजों की परेशानियों को लेकर समाजसेवी राहुल सिंह दरम्वाल के नेतृत्व में दर्जनों युवा रामनगर अस्पताल पहुंचे। युवाओं के प्रतिनिधिमंडल ने सीएमएस डॉ. तपन शर्मा से मुलाकात कर अस्पताल की व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने के लिए कई अहम मुद्दे उठाए।

प्रतिनिधिमंडल ने अस्पताल में डॉक्टरों और स्टाफ की कमी, ब्लड बैंक की व्यवस्थाओं, साफ-सफाई, शौचालयों, पीने के पानी, वाटर कूलर, जांच सुविधाओं, दवाइयों, पार्किंग व्यवस्था और ऑनलाइन पेमेंट जैसी समस्याओं को प्रमुखता से रखा। युवाओं ने कहा कि रामनगर अस्पताल में स्थानीय मरीजों के साथ-साथ पहाड़ और मैदान से आने वाले मरीजों व उनके परिजनों को बेहतर और सुगम स्वास्थ्य सेवाएं मिलना जरूरी है।

सीएमएस डॉ. तपन शर्मा ने प्रतिनिधिमंडल की बातों को गंभीरता से सुना और विभिन्न समस्याओं के जल्द समाधान का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि डॉक्टरों एवं अन्य कर्मचारियों की कमी, पार्किंग, पेयजल और ऑनलाइन भुगतान समेत कई विषयों पर अस्पताल प्रशासन अपने स्तर से प्रयास कर रहा है और जल्द सुधार की दिशा में कदम उठाए जाएंगे।

स्थानीय स्तर पर बनेगी साझा रणनीति

वार्ता के दौरान यह भी सामने आया कि स्थानीय जनप्रतिनिधि, समाजसेवी, युवा और अस्पताल प्रशासन मिलकर रामनगर अस्पताल की समस्याओं के समाधान के लिए सामूहिक प्रयास करेंगे। उद्देश्य साफ है। रामनगर ही नहीं, बल्कि कुमाऊं और गढ़वाल से आने वाले मरीजों को भी बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराना।

राहुल सिंह दरम्वाल की पहल पर बड़ी संख्या में युवाओं का अस्पताल पहुंचना इस अभियान की गंभीरता को दर्शाता है। युवाओं ने अस्पताल प्रशासन के सामने जमीनी स्तर की कई समस्याएं रखीं और उनके समाधान की मांग की।

राहुल सिंह दरम्वाल पिछले कुछ समय से रामनगर और आसपास के क्षेत्रों में युवाओं को सामाजिक सरोकारों और क्षेत्र के विकास से जुड़े मुद्दों पर एकजुट करने की दिशा में सक्रिय हैं।

इस दौरान छात्र संघ अध्यक्ष कृष्णा ठाकुर, छात्र संघ कोषाध्यक्ष संक्रांत सिंह, पूर्व छात्र संघ उपाध्यक्ष करन बिष्ट, कमलेश बिष्ट, सौरभ छिमवाल, रवि तिवारी, नीरज मेहरा, महेंद्र आर्य, नीरज रावत, संजय रौतेला, अनुज अधिकारी, करन आर्य, विशाल आर्य, काकू, पारस, हिमांशु आर्य, जितेंद्र, नवीन गोस्वामी, अभय मेहरा, गौरव बिष्ट, संजय गिरी, रवि कुमार, कोमल, मनप्रीत सिंह सहित बड़ी संख्या में युवा मौजूद रहे।

Ad Ad Ad
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *