इंस्पिरेशन में जब ड्रोन ने थामा तिरंगा, हाइड्रो रॉकेट से सलामी और देशभक्ति का जोश..


हल्द्वानी। स्वतंत्रता दिवस के मौके पर इंस्पिरेशन पब्लिक स्कूल में 80वां स्वतंत्रता दिवस देशभक्ति, उत्साह और उमंग के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में जब ड्रोन के जरिए विद्यालय परिसर में तिरंगा आसमान में लहराया गया और हाइड्रो रॉकेट से राष्ट्रध्वज को सलामी दी गई, तो पूरा माहौल भारत माता की जय और देशभक्ति के जज्बे से गूंज उठा।
कार्यक्रम की शुरुआत विद्यालय की चेयरपर्सन डॉ. गीतिका बल्यूटिया गायत्री बल्यूटिया और प्रधानाचार्य अनुराग माथुर ने ध्वजारोहण कर की। इसके बाद राष्ट्रगान के साथ सभी ने देश के प्रति सम्मान और समर्पण का संकल्प लिया।
कार्यक्रम का सबसे आकर्षक पल तब आया, जब एस्ट्रो पाठशाला के विद्यार्थियों ने ड्रोन के जरिए आसमान में तिरंगा लहराया। इसके साथ ही हाइड्रो रॉकेट के जरिए तिरंगे को सलामी दी गई। इस अनोखी प्रस्तुति ने बच्चों की तकनीकी प्रतिभा और देशभक्ति का खूबसूरत संगम पेश किया।
कक्षा 8 की छात्रा दिव्यांशी पांडे और कक्षा 3 के गर्वित सनवाल ने देशभक्ति से ओत-प्रोत कविताएं प्रस्तुत कर माहौल में भावनाओं का रंग भर दिया। वहीं कक्षा 12 के हिमांशु कफल्टिया ने स्वतंत्रता संग्राम के वीर सेनानियों को याद करते हुए दमदार भाषण दिया।
विद्यालय के कॉयर ग्रुप ने देशभक्ति गीतों की शानदार प्रस्तुति देकर पूरे वातावरण को जोश और उमंग से भर दिया। इसके बाद विद्यार्थियों ने ‘विविधता में एकता’ की भावना को अपने नृत्य के जरिए खूबसूरती से प्रस्तुत किया।
कार्यक्रम के समापन पर चेयरपर्सन डॉ. गीतिका बल्यूटिया ने सभी को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि प्रत्येक व्यक्ति के भीतर मातृभूमि के प्रति समर्पण की भावना होनी चाहिए। उन्होंने विद्यार्थियों से अपने जीवन के आदर्श तय कर उनका अनुसरण करने और उत्साह के साथ आगे बढ़ने का आह्वान किया।
प्रधानाचार्य अनुराग माथुर ने विद्यार्थियों को स्वतंत्रता के सही अर्थ और उसके जिम्मेदार उपयोग से अवगत कराया तथा सभी विद्यार्थियों को अपना आशीर्वाद दिया।
कार्यक्रम का संचालन कक्षा 10 की खुशी जोशी और आरव भाकुनी ने किया। आयोजन को सफल बनाने में विद्यालय के संगीत और कला विभाग के शिक्षकों का महत्वपूर्ण योगदान रहा। कार्यक्रम में नर्सरी से कक्षा 12 तक के शिक्षक-शिक्षिकाएं मौजूद रहे।



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




पायलट को पंजाब, सुरजेवाला को गुजरात का प्रभार_कांग्रेस संगठन में बड़ा बदलाव
टीचर दो’ की गूंज पहुंची सिस्टम तक, छात्राओं के प्रदर्शन के बाद शिक्षा विभाग ने भरे 7 पद
राहुल गांधी FIR पर हल्द्वानी से दिल्ली तक गरमाई सियासत..
रानीबाग के चित्रेश्वर धाम में कथित अतिक्रमण पर पहाड़ी समाज मुखर, आंदोलन की चेतावनी
हल्द्वानी शुद्धिकरण विवाद की आंच कर्नाटक में_BJP प्रदेश अध्यक्ष समेत अन्य पर FIR..