Ad

हल्द्वानी नगर निगम ने शुरू की शुद्ध बताशे और खिलौनों की बिक्री

ADVERTISEMENTS Ad Ad
ख़बर शेयर करें

हल्द्वानी। दीपावली के त्योहार पर मंदिरों में प्रसाद के रूप में चढ़ाए जाने वाले बताशों की शुद्धता को लेकर हल्द्वानी नगर निगम ने एक नई पहल शुरू की है। नगर निगम ने अपने कार्यालय परिसर में शुद्ध बताशे और खिलौनों की बिक्री के लिए स्टॉल लगाए हैं। बुधवार को महापौर गजराज सिंह बिष्ट ने विधिवत उद्घाटन कर इस बिक्री व्यवस्था की शुरुआत की।

ADVERTISEMENTSAd

महापौर गजराज सिंह बिष्ट ने बताया कि पिछले वर्षों में प्रशासन की छापेमारी के दौरान बताशे बनाने में गंदगी और मिलावट की शिकायतें सामने आई थीं। दीपावली और अन्य धार्मिक अवसरों पर बताशों का इस्तेमाल मंदिरों में प्रसाद के रूप में किया जाता है। ऐसे में इनकी अशुद्धता श्रद्धालुओं की आस्था और स्वास्थ्य दोनों से जुड़ा विषय है।

इसी को ध्यान में रखते हुए नगर निगम ने शुद्ध तरीके से बताशे तैयार कराकर आम जनता तक पहुंचाने का निर्णय लिया है। अब लोग नगर निगम परिसर में लगाए गए स्टॉलों से शुद्ध बताशे और खिलौने खरीद सकेंगे।

उद्घाटन के अवसर पर महापौर ने स्वयं बताशे और खिलौनों की खरीदारी कर इस पहल को प्रोत्साहित किया। उन्होंने शहर के सभी सनातनी श्रद्धालुओं और आम नागरिकों से अपील की कि वे नगर निगम के स्टॉलों से अधिक से अधिक खरीदारी करें, ताकि शुद्ध उत्पादों के साथ स्थानीय उत्पादों को भी बढ़ावा मिल सके।

महापौर ने कहा कि नगर निगम का उद्देश्य केवल शहर की व्यवस्थाओं को बेहतर बनाना नहीं है, बल्कि स्थानीय उत्पादों को पहचान दिलाने और रोजगार एवं स्वरोजगार के अवसर बढ़ाने की दिशा में भी काम करना है। उन्हें विश्वास है कि जनता का सहयोग इस पहल को सफल बनाएगा।

इस अवसर पर नगर आयुक्त परितोष वर्मा सहित पार्षदगण, नगर निगम के अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *