नफरत और अहंकार से आजादी ही असली मुक्ति _हल्द्वानी में निरंकारी मिशन का भव्य आयोजन


हल्द्वानी, देशभर में स्वतंत्रता दिवस के जश्न के बीच संत निरंकारी मिशन ने हल्द्वानी में ‘मुक्ति पर्व’का आयोजन कर आंतरिक स्वतंत्रता और ब्रह्मज्ञान का संदेश दिया। गौजाजाली स्थित संत निरंकारी सत्संग भवन में आयोजित विशाल सत्संग में रुद्रपुर ब्रांच के प्रचारक महात्मा पी.डी. जोशी ने श्रद्धालुओं को संबोधित किया।
सत्संग में निरंकारी सतगुरु माता सुदीक्षा जी महाराज के संदेश को साझा करते हुए कहा गया कि सच्ची मुक्ति केवल बाहरी बंधनों से आजादी नहीं, बल्कि नफरत, अहंकार, भेदभाव और छोटी सोच से मुक्त होने में है। प्रेम, भक्ति और सकारात्मक सोच के साथ जीवन जीना ही वास्तविक मुक्ति का मार्ग है।
कार्यक्रम में श्रद्धालुओं ने महान संत विभूतियों को श्रद्धासुमन अर्पित किए और उनके त्याग, सेवा व समर्पण को याद किया। सतगुरु माता जी ने संतों की शिक्षाओं को केवल सुनने के बजाय उन्हें विचार, व्यवहार और जीवन में उतारने का संदेश दिया।



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




उत्तराखंड में अगले 48 घंटे भारी, CM ने पूरे सिस्टम को 24×7 अलर्ट पर रखा
छात्र संघ चुनाव में 50% आरक्षण पर नैनीताल हाईकोर्ट का बड़ा फैसला
Watch_ MBPG में किसका पलड़ा भारी…?
Nainital में भारी बारिश का RED ALERT,, कल बंद रहेंगे स्कूल
MBPG में नामांकन, धीरज, मेहुल और आर्यन_ हलचल बढ़ी..