

हल्द्वानी – काठगोदाम से बड़ी खबर आ रही है काठगोदाम थाना क्षेत्र के अंतर्गत दुःखद घटना हो गयी है । यहां गौला पुल से एक युवक ने नदी में छलांग लगा दी है। जिसकी सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने नदी से निकलकर युवक को गंभीर हालत में सुशीला तिवारी अस्पताल पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने युवक को मृत घोषित कर दिया।

प्राप्त हो रही जानकारी के मुताबिक मृतक युवक की पहचान हल्द्वानी के बनभूलपुरा में तेराह बीघा मलिक बगीचा इंद्रानगर निवासी मोहम्मद गुफरान 19 वर्ष के नाम से हुई है।

युवक ने जान क्यों दी अभी इसके बारे में कोई जानकारी नहीं मिली है वहीं आत्महत्या के कारणों की जांच पुलिस कर रही है।काठगोदाम थाना प्रभारी विमल मिश्रा ने बताया कि युवक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है आत्महत्या के कारणों के संबंध में परिजनों से पूछताछ की जा रही है।


लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




हाईकोर्ट के दखल के बाद उत्तराखंड वक़्फ़ बोर्ड में CEO की नियुक्ति..
Nainital : पहचान छुपा कर शादी और हत्या के मामले में ऋषभ उर्फ इमरान को उम्र कैद..
haldwani_आदमखोर को मारा जाए नहीं तो जन आंदोलन : नीरज तिवारी
अल्मोड़ा में दर्दनाक हादसा : गहरी खाई में गिरी कार_ मासूम समेत तीन की मौत
हल्द्वानी-लालकुआं हाईवे पर सांडों का जानलेवा टकराव_thar वाला बाल-बाल बचा..Video