कैंची धाम में ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों पर सख्ती_12 बाइक टैक्सी सीज


Nainital – कैंची धाम में बढ़ती पर्यटकों की भीड़ और सुगम यातायात व्यवस्था बनाए रखने के लिए नैनीताल पुलिस लगातार सख्त कदम उठा रही है। इसी क्रम में गुरुवार को कैंची धाम और भवाली क्षेत्र में ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने वाले दोपहिया टैक्सी वाहनों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की गई।
पुलिस द्वारा पहले ही स्पष्ट निर्देश जारी किए गए थे कि टैक्सी के रूप में संचालित होने वाले दोपहिया वाहन कैंची धाम और भवाली क्षेत्र की ओर संचालन नहीं करेंगे। इसके बावजूद कई वाहन चालक नियमों की अनदेखी करते पाए गए।
दिनांक 04 जून 2026 को निरीक्षक यातायात भवाली महेश चन्द्रा के नेतृत्व में विशेष वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान ट्रैफिक प्लान का उल्लंघन करने और निर्धारित नियमों का पालन न करने वाले 12 दोपहिया टैक्सी वाहनों को सीज कर दिया गया।
पुलिस ने सभी सीज वाहनों को आवश्यक वैधानिक कार्रवाई के लिए कोतवाली भवाली में दाखिल कर दिया है।
नैनीताल पुलिस ने एक बार फिर आमजन और वाहन चालकों से अपील की है कि पर्यटन सीजन के दौरान निर्धारित ट्रैफिक प्लान और यातायात नियमों का पालन करें। पुलिस का कहना है कि सभी के सहयोग से ही कैंची धाम और आसपास के क्षेत्रों में यातायात व्यवस्था को सुचारू और सुरक्षित रखा जा सकता है।
पुलिस की इस कार्रवाई को नियम तोड़ने वालों के लिए सख्त चेतावनी और जिम्मेदार वाहन चालकों के लिए सकारात्मक संदेश माना जा रहा है।



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




कुमाऊं विश्वविद्यालय की कृतिका की शानदार उपलब्धि, JRF परीक्षा में देशभर में चमका नाम
MIETCON-I 2026 के दूसरे दिन ज्ञान, शोध, संस्कृति और प्रतिभा का संगम
UGC के खिलाफ गरजा सवर्ण समाज_आनंद स्वरूप बोले, ये कानून नहीं प्रताड़ना है
अब बड़े शहरों की मजबूरी नहीं, कुमाऊं में ही हाई-टेक रोबोटिक Knee Replacement की शुरुआत
बेहद दुःखद_नैनीताल जिला सूचना अधिकारी गिरिजा शंकर जोशी का आकस्मिक निधन