Ad

पति, पत्नी और साली ने शराब के नशे में जम कर किया हंगामा, धारा 504, 506 में मुकदमा दर्ज, गाड़ी सीज।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
ख़बर शेयर करें

नैनीताल (GKM news समीर शाह) में दिल्ली के पर्यटकों ने शराब के नशे में हंगामा कर दिया, जिन्हें लेकर पुलिस ने मैडिकल कराया और उनके खिलाफ 504 और 506 के तहत मुकदमा दर्ज कर दिया । 
         नैनीताल की मल्लीताल कोतवाली के समीप पर्यटकों की कार खड़ी करने को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया । नशे की हालत में चूर पर्यटकों ने कुछ स्थानीय लोगों के साथ देर रात अभद्रता कर दी, जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने दो महिलाओं समेत एक युवक को हिरासत में ले लिया । आरोप लगा है कि पर्यटक अपनी फैंसी नम्बर प्लेट की कार हौंडा सिटी डी.एल.11सी.ए.8232 में जोर से म्यूजिक लगाकर हंगामा कर रहे थे । कुछ स्थानीय लोगों के मना करने पर नशे में चूर महिला और युवक ने बदतमीजी शुरू कर दी, जिसके बाद भीड़ ने उन्हें पुलिस के हवाले कर दिए । पुलिस के साथ भी पति पत्नी ने अभद्र व्यवहार किया और छेड़ छाड़ के अनर्गल आरोप लगाए । पुलिस ने बी.डी.पाण्डे अस्पताल में मैडिकल कराकर तीनों के खिलाफ आई.पी.सी.की धारा 504 और 506 के तहत मुकदमा दर्ज कर दिया है । डॉक्टर अनिरुद्ध गंगोला के अनुसार दो युवतियों में से एक ने नशा कर रखा था जबकि दिल्ली नीवासी 34 वर्षीय युवक अमनदीप ने भी नशा कर रखा था । उनके मामूली खरोंच आई हैं । कोतवाल अशोक कुमार ने बताया कि पति पत्नी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है और उनके साथ आई उनकी साली के खिलाफ भी गाली गलौच का मुकदमा दर्ज किया गया है । आरोपियों की गाड़ी को भी पुलिस ने सीज कर कोतवाली में खड़ा कद दिया है । इस बीच इनके हंगामे को लेकर, परिवार सहित निकलते एक परेशान स्थानीय नीवासी उमेश गढ़िया ने भी पुलिस से कार्यवाही के लिए तहरीर दी है ।
बाईट 1 :- उमेश गड़िया, शिकायतकर्ता ।बाईट 2 :- अनिरुद्ध गंगोला, चिकित्सक ।बाईट 3 :- अशोक कुमार, कोतवाल

ADVERTISEMENTSAd
ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *