Ad

सेनानियों के सम्मान में स्मारक निर्माण के लिए पूर्व विधायक राजेश शुक्ला ने कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी से की मुलाकात

ख़बर शेयर करें

www.gkmnews

ADVERTISEMENTS Ad Ad
ख़बर शेयर करें

उत्तराखंड : बीते शनिवार को देहरादून स्थित आवास पर पूर्व विधायक राजेश शुक्ला ने कैबिनेट मंत्री एवं प्रभारी मंत्री श्री गणेश जोशी से मुलाकात की। इस मुलाकात में किच्छा 14 अगस्त को आयोजित विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस पर विभाजन विभीषिका सेनानी स्मारक निर्माण हेतु 10 लाख रुपये की धनराशि की घोषणा पर कार्रवाई सुनिश्चित करने के संबंध में महत्वपूर्ण वार्ता की।

ADVERTISEMENTSAd

पूर्व विधायक राजेश शुक्ला ने इस बात पर जोर दिया कि स्मारक का स्थल चयन और निर्माण प्रक्रिया जल्द से जल्द शुरू होनी चाहिए ताकि विभाजन के दौरान अपनी जान गंवाने वाले सेनानियों को सम्मान दिया जा सके।

उन्होंने संबंधित विभाग से आगणन प्रस्तुत करने और निर्माण कार्य शीघ्र प्रारंभ करने की मांग की। पूर्व विधायक शुक्ला ने कहा: “विभाजन विभीषिका का दर्द जिन परिवारों ने सहा, उनका संघर्ष और बलिदान अमूल्य है। इस स्मारक का निर्माण उन वीर सेनानियों की स्मृति को जीवित रखने का एक प्रयास है।”


कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने आश्वासन दिया कि यह स्मारक निर्माण कार्य को प्राथमिकता दी जाएगी और जल्द से जल्द पूरा किया जाएगा। इस पहल से सेनानियों के सम्मान को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने का रास्ता साफ हो गया है।


यह स्मारक न केवल विभाजन की त्रासदी को झेलने वाले सेनानियों को सम्मानित करेगा, बल्कि भावी पीढ़ियों को उनके संघर्ष से प्रेरणा लेने का एक महत्वपूर्ण स्रोत बनेगा।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *