

उत्तराखण्ड के जनपद नैनीताल में कैंचीं धाम के समीप खड़ी कार को टक्कर मारकर खाई में गिरी दोनों गाड़िया। राहगीरों ने मदद कर बचाई जान। गनीमत रही कोई जनहानि नहीं हुई है। हादसे में सभी सुरक्षित बताए जा रहे हैं।
नैनीताल में भवाली से कैंचीं धाम मार्ग में एक स्विफ्ट डिजायर कार संख्या यूके 06 ए यू 5821खड़ी थी। अचानक, भवाली से अल्मोड़ा की तरफ जाती एक सफेद रंग की पिकअप आई और उसको जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर से दोनों वाहन खाई में जा गिरे।
वाहनों को खाई में गिरता देख, राहगीर मदद के लिए दौड़ पड़े। पिकअप में बैठे लोगों को बाहर निकालकर सड़क तक पहुंचाया और फिर सी.एच.सी.भवाली भेजा।
जानकारी के अनुसार रुद्रपुर निवासी अंकित कुमार अपनी कार से कैंची धाम दर्शन को आये थे जब ये हादसा हो गया। भवाली से कैची की तरफ आ रही सफेद पिकअप ने खड़ी कार में जोरदार टक्कर मार दी, जिससे दोनों गहरी खाई में जा गिरे।
वरिष्ठ पत्रकार कमल जगाती



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




NGT सदस्य सचिव का बड़ा निर्देश, नैनीझील को फीड करने वाली वॉटर बॉडी होंगी खाली
Haldwani – शराब की दुकान में भड़की आग, करोड़ों की बोतलें खाक..Video
बड़ा हादसा : अलकनंदा में गिरी इनोवा, तीन की मौत_लापता लोगों की तलाश जारी
26 राज्यों के 900 खिलाड़ी हल्द्वानी में, नेशनल मुए थाई चैंपियनशिप का आगाज़,रेखा आर्या ने किया उद्घाटन..
इंस्पिरेशन के छात्रों का कमाल, जेईई एडवांस्ड 2026 में दर्ज की बड़ी उपलब्धि