PCS अफसरों के ट्रांसफर_ मनीष कुमार सिंह की नैनीताल वापसी

ADVERTISEMENTS Ad Ad
ख़बर शेयर करें

उत्तराखंड में हुए PCS अधिकारियों के तबादलों के तहत मनीष कुमार सिंह की एक बार फिर नैनीताल जिले में वापसी हुई है। हरिद्वार विकास प्राधिकरण के सचिव पद पर तैनात मनीष कुमार सिंह को अब नैनीताल झील विकास प्राधिकरण का सचिव बनाया गया है। साथ ही उन्हें कुमाऊं मंडल विकास निगम (KMVN) के महाप्रबंधक का अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा गया है।

मनीष कुमार सिंह इससे पहले हल्द्वानी में एडीएम के रूप में भी अपनी सेवाएं दे चुके हैं। वहीं, वर्तमान में नैनीताल झील विकास प्राधिकरण के सचिव और KMVN के महाप्रबंधक की जिम्मेदारी संभाल रहे विजय नाथ शुक्ला को ऋषिकेश नगर निगम का नगर आयुक्त नियुक्त किया गया है।

Ad Ad Ad Ad Ad
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *