उत्तराखंड में नई जिम्मेदारियां, इन नेताओं को मिले दायित्व

ख़बर शेयर करें

देहरादून। धामी सरकार ने विभिन्न परिषदों में नई नियुक्तियां करते हुए कई नेताओं और पूर्व सैनिकों को महत्वपूर्ण दायित्व सौंपे हैं। गोरखा कल्याण परिषद के अध्यक्ष पद पर ज्योति कोटिया, उपाध्यक्ष पद पर अभिषेक शाही, उत्तराखण्ड राज्य पूर्व सैनिक कल्याण सलाहकार परिषद के वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर कैप्टन गम्भीर सिंह धामी तथा उपाध्यक्ष पद पर शमशेर सिंह बिष्ट को नियुक्त किया गया है।

सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई देते हुए कहा कि यह उनके अनुभव, अनुशासन और समाज व राष्ट्र के प्रति समर्पण का सम्मान है। उन्होंने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का आभार जताते हुए कहा कि पूर्व सैनिकों और समर्पित कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी देना राज्य सरकार की सकारात्मक सोच को दर्शाता है।

मंत्री ने विश्वास जताया कि सभी पदाधिकारी अपने अनुभव और कार्यकुशलता के बल पर राज्य और समाज के विकास में महत्वपूर्ण योगदान देंगे।

Ad
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *