Ad

कालाढुंगी : बैगड़ नाले के तेज बहाव में बहे युवक की मौत,पुलिस ने 2 को बचाया..Video

ख़बर शेयर करें

www.gkmnews

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें

नैनीताल जनपद में बीते रोज मूसलाधार बारिश से गधेरे और बरसाती नारे उफान पर आने से जन जीवन अस्त व्यस्त हो गया है। पुलिस द्वारा लगातार ताकीद की जा रही है कि नदी नालों से दूरी बनाएं रखें। वहीं जनपद के कालाढूंगी थाना क्षेत्र के अंतर्गत चौकी कोटाबाग में फतेहपुर क्षेत्र के बैगड़ नाले के तेज बहाव में शाम 7बजे एक युवक बह गया।

ADVERTISEMENTSAd

प्राप्त जानकारी के मुताबिक बाइक में 3 युवक सबार थे। 2 यूवको का कोटाबाग़ सामुदायिक स्वास्थ्य में उपचार चल रहा है। वही 1 यूवक की तलाश में पुलिस प्रशासन जुटा रहा देर रात युवक का शव बरामद कर लिया गया।

मनीष सती पुत्र स्वर्गीय विपिन चंद्र सती उम्र 29 वर्ष निवासी- रामनगर, नमन उपाध्याय पुत्र भुवन चंद्र उम्र 26 वर्ष निवासी- रामनगर एवं बलवंत पुत्र पूरन सिंह उम्र 28 वर्ष निवासी- रामनगर मंगलवार को घूमने के लिए कोटाबाग के पर्वतीय क्षेत्र में आए हुए थे। तीनों युवक एक ही बाइक गाड़ी संख्या UK 19 B 4935 में सवार होकर कोटाबाग पहुंचे।

देर शाम अत्यधिक बारिश होने से युवक बैगड़ नाले में फंसे गये। तीन युवकों में से दो युवकों को पुलिस और ग्रामीणों ने बचा लिया लेकिन एक युवक मनीष सती पुत्र विपिन चंद सती नाले के तेज बहाव में बह गया। चौकी प्रभारी रमेश चंद्र पंत को घटना की सूचना स्थानीय लोगो ने दी। चौकी कोटाबाग की टीम के साथ स्थानीय लोग ने देर रात बहे युवक का शव बरामद कर लिया है।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *