महिलाओं को मिला रोजगार का नया मौका, फैंसी कैंडल मेकिंग प्रशिक्षण शुरू..


जिला उद्योग केंद्र हल्द्वानी-नैनीताल और निर्मला सोशल रिसर्च एंड डेवलपमेंट सोसायटी द्वारा आयोजित तीन-साप्ताहिक फैंसी कैंडल मेकिंग प्रशिक्षण का शुभारंभ 21 नवंबर 2025 को गरिमामय माहौल में किया गया।

कार्यक्रम का उद्घाटन महिला परिषद की अध्यक्ष रेनू अधिकारी, जिला पंचायत सदस्य लीला बिष्ट, जिला उद्योग केंद्र के सहायक प्रबंधक सीमा बिष्ट, भाजपा मंडल अध्यक्ष पान सिंह मेवाड़ी, प्रधान प्रतिनिधि बसंत संवाल और सामाजिक कार्यकर्ता अर्जुन सिंह बिष्ट द्वारा संयुक्त रूप से किया गया।

संस्था के निदेशक संजीव भटनागर ने सभी अतिथियों का पुष्प-बुके देकर स्वागत और सम्मान किया।
मुख्य अतिथि रेनू अधिकारी ने जिला उद्योग केंद्र और निर्मला संस्था का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह प्रशिक्षण महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूत बनाने में बड़ी भूमिका निभाएगा। उन्होंने उपस्थित महिलाओं को प्रेरित किया कि वे इस अवसर का पूरा लाभ लें और भविष्य में स्वयं का रोजगार स्थापित करें।
निदेशक संजीव भटनागर ने प्रशिक्षण की विशेषताओं और इसके व्यावहारिक लाभों के बारे में जानकारी दी।
कार्यक्रम में मास्टर ट्रेनर हेमा डंगवाल, मंजू राणा, गीता रजवार (कोषाध्यक्ष CLF), सामाजिक कार्यकर्ता लता जोशी, मॉडल मंत्री माला आर्य और प्रोग्राम कोऑर्डिनेटर हेमा बिष्ट मौजूद रहीं। प्रशिक्षण में कुल 30 महिला प्रतिभागियों ने भाग लिया।
यह पहल महिलाओं को कैंडल मेकिंग की आधुनिक तकनीकों से जोड़कर उन्हें रोजगार के नए अवसर उपलब्ध कराने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com


कार जोन सर्विस सेंटर में भीषण आग लगी_haldwani,Video
Uttrakhand_ पुलिस पर फायरिंग करना पड़ा भारी,एनकाउन्टर में दोनों बदमाशों के पैर छलनी
IPS बने SP क्राइम डॉ. जगदीश चंद्र, CM धामी और DGP दीपम सेठ ने कंधों पर सजाए सितारे
सरदार पटेल को नमन, नैनीताल पुलिस ने लिया एकता का संकल्प_एडीजी अंशुमान ने दिलाई शपथ
आयरन लेडी इंदिरा गांधी को नमन, खष्टी बिष्ट बोलीं_ उनके साहसिक फैसलों ने दुनिया में भारत की पहचान बदली