अनुराग अकैडमी में बच्चों की रचनात्मकता निखरी, बटन क्राफ्ट एक्टिविटी में कला की चमक


पीलीकोठी रोड, नीलकंठ विहार स्थित अनुराग अकैडमी में आज छोटी कक्षाओं के बच्चों के लिए बटन क्राफ्ट गतिविधि का आयोजन किया गया। प्ले ग्रुप, नर्सरी से लेकर यूकेजी तक के नन्हे-मुन्नों ने रंग-बिरंगे बटनों का इस्तेमाल कर आकर्षक चित्र और खूबसूरत कलाकृतियाँ तैयार कीं।
बच्चों ने बटन पेस्टिंग के माध्यम से न सिर्फ अपनी कल्पनाशक्ति को पंख दिए, बल्कि रंगों की पहचान और हैंड-आई कोऑर्डिनेशन जैसी महत्वपूर्ण क्षमताओं को भी मजबूती दी। गतिविधि के दौरान बच्चों का उत्साह देखते ही बन रहा था।
इस क्रिएटिव एक्टिविटी में तृषा, पाखी, केशव, शौर्य, एकाक्ष, कृष्णा, आरुषि, आर्यन, गीतांजलि, ताशी, जन्नत, युवराज, गौतम, दीक्षा, रितिका, हर्षित, सिया, समृद्धि, ऋषभ, रक्षित, लक्षित सहित कई बच्चों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया।
कार्यक्रम को सफल बनाने में शिक्षिकाओं भावना और मधुबाला का विशेष योगदान रहा।
विद्यालय की प्रधानाचार्या प्रकृति माथुर ने बच्चों को इस गतिविधि का महत्व समझाते हुए बताया कि ऐसी रचनात्मक गतिविधियाँ बच्चों के मानसिक और कलात्मक विकास में बेहद सहायक होती हैं।
अनुराग अकैडमी की यह पहल बच्चों की सीख को रोचक और मनोरंजक बनाने की दिशा में सराहनीय कदम है।



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com


सरदार पटेल को नमन, नैनीताल पुलिस ने लिया एकता का संकल्प_एडीजी अंशुमान ने दिलाई शपथ
आयरन लेडी इंदिरा गांधी को नमन, खष्टी बिष्ट बोलीं_ उनके साहसिक फैसलों ने दुनिया में भारत की पहचान बदली
हल्द्वानी में बदहाल सड़कों और बेहाल स्वास्थ्य सेवाओं पर कांग्रेस का प्रदर्शन..
उत्तराखण्ड मुक्त विश्वविद्यालय का 21वाँ स्थापना दिवस हर्षोल्लास से सम्पन्न, सात कार्मिक सम्मानित
रामनगर के पूछड़ी, रानीखेत रोड व प्रदेशभर के जंगल से लगे अतिक्रमण पर हाईकोर्ट ने दिए बड़े निर्देश…