चाइना पिक ट्रैकिंग के साथ हुआ विंटर कार्निवाल का आगाज


नैनीताल में सोमवार से विंटर कार्निवाल की शुरुआत हो चुकी है l जिला पर्यटन विकास विभाग की ओर से कार्निवाल की शुरुआत टांकी बैंड से चाइनापीक तक के ट्रैकिंग का आयोजन किया गया l जिसमें 30 से अधिक युवाओं ने प्रतिभाग किया l
ट्रैकिंग का शुभारंभ मुख्य अतिथि विधायक सरिता आर्या व एडीएम विवेक रॉय ने हरी झंडी दिखाकर किया l ट्रैकिंग के साथ ही युवाओं को बर्ड वॉचिंग की भी जानकारी दी गई l जिला पर्यटन विकास अधिकारी अतुल भंडारी ने बताया कि बर्ड वॉचिंग और ट्रैकिंग के साथ ही क्लीनिंग ड्राइव का भी आयोजन किया गया l इसके साथ ही बर्ड वॉचिंग के एक्सपर्ट जगजीवन धामी ने युवाओं को नैना बर्ड सेंचुरी की जानकारी दी l इसके साथ ही जाड़ों में आने वाली प्रवासि पक्षियों की भी जानकारी दी l
अपर जिलाधिकारी विवेक रॉय ने बताया कि पर्यटन विभाग की ओर से चाइना पीक एक छोटा ट्रैक आयोजित किया गया है, जिसके बाद 26 दिसम्बर को बिरला चुंगी से कैंची धाम तक ट्रैकिंग का आयोजन किया जाएगा l उस ट्रैक से पहले यह एक छोटे ट्रैक की तैयारी है, जिसमें 30 से अधिक युवा जुड़े है l नैनीताल में छोटे स्वरूप में शुरू किया गया कार्निवाल बड़ा रुप ले रहा है, और नैनीताल में एक बेहतर आयोजन किया जा रहा है l
जिला पर्यटन विकास अधिकारी अतुल भंडारी ने बताया कि क्लीनिंग ड्राइव में सबसे अधिक कूड़ा एकत्र करने वाले वालिंटियर को सम्मानित भी किया जाएगा l इसके साथ ही आज से शहर में विंटर कार्निवाल का भव्य आयोजन प्रारंभ हो गया है, जिसमें शहर की मालरोड में जलसा, लखिया भूत, छोलिया नृत्य आदि की प्रस्तुति की जाएगी l जिसके बाद शाम में स्टार नाइट का आयोजन किया जाएगा l इस दौरान एसडीएम नवाजिश खलिक, ईओ रोहितास शर्मा, पीसी मनराल,दयाकिशन पोखरिया, नितिन कार्की, पंकज भट्ट, दीपक मर्तोलिया आदि मौजूद रहे l



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




अब कथित वीडियो की जांच से होगा खुलासा_‘शुद्धिकरण’ विवाद haldwani
CM धामी और राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन,कल हल्द्वानी में BJP का टॉप नेतृत्व_मिशन 2027
सुप्रीम सुनवाई से पहले बनभूलपुरा में फ्लैग मार्च_सोशल मीडिया पर नज़र,haldwani..Video
हल्द्वानी_शिव मंदिर का ताला तोड़ने वाला चोर, हनी गिरफ्तार..Video
Haldwani_खड़गे की सभा के बाद ‘शुद्धिकरण’ पर SC/ST एक्ट में FIR दर्ज..