नैनीताल : पुलिस टीम पर हमला करने वाले ये चारों गिरफ्तार..


नैनीताल –
ज्योलीकोट क्षेत्र में ड्यूटी के दौरान पुलिस टीम पर हमला करने के मामले में तल्लीताल पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। इस घटना को SSP नैनीताल डॉ. मंजुनाथ टी.सी. ने अक्षम्य बताते हुए आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए थे।
घटना 21 दिसंबर की है। ज्योलीकोट बैरियर पर चेकिंग के दौरान होटल जिप्सी रेस्टोरेंट में पर्यटकों और होटल स्टाफ के बीच बिल को लेकर विवाद की सूचना मिली। सूचना पर चौकी प्रभारी ज्योलीकोट उप निरीक्षक श्याम सिंह बोरा पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे।
पुलिस ने बताया विवाद शांत कराने के दौरान चार लोगों ने पुलिस टीम के साथ गाली-गलौच की, जान से मारने की धमकी दी और जानलेवा हमले की नीयत से आधी भरी पानी की बोतल से उप निरीक्षक के सिर पर दो बार वार किया। इस दौरान एक होमगार्ड जवान भी घायल हो गया।
मामले की सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष तल्लीताल मनोज नयाल ने उच्चाधिकारियों को अवगत कराया। SSP के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस बल मौके पर भेजा गया और तेज कार्रवाई करते हुए चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया।
कौन हैं गिरफ्तार आरोपी:
1.दीप चंद्र – निवासी देघाट, अल्मोड़ा
2.मनोज – निवासी देघाट, अल्मोड़ा
3.त्रिभुवन शर्मा – निवासी देघाट, अल्मोड़ा
4.प्रवीण चंद मंसत – निवासी सल्ट, अल्मोड़ा
चारों के खिलाफ FIR संख्या 72/2025 के तहत सरकारी कार्य में बाधा, लोक सेवक पर हमला, मारपीट और जान से मारने की धमकी सहित गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। साक्ष्यों के आधार पर सभी आरोपियों को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया।
SSP डॉ. मंजुनाथ टी.सी. ने साफ कहा कि पुलिस पर हमला किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और ऐसे तत्वों के खिलाफ कानून के तहत सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी।



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




हुंडई कार सेंटर में भीषण आग लगी
डायट का अलग कैडर बनाने की मांग_ शिक्षा मंत्री के सामने रखा मुद्दा
सहकारी बैंकों पर सरकार का फोकस_ हर ब्लॉक में लगेंगे दो वित्तीय मेले, एनपीए वसूली पर धन सिंह रावत सख्त
UOU ने आंगनबाड़ी में जगाई पोषण की अलख_ जंक फूड के नुकसान बताए
300 करोड़ खर्च कर बलिया नाले का काम संदेह के घेरे में है_ नैनीताल को दुर्गापुर से क्यों नहीं जोड़ रहे