हल्द्वानी में बैंक कर्मचारियों ने सरकार को क्यों दिया_ आंदोलन का अल्टीमेटम


हल्द्वानी। पांच दिवसीय बैंकिंग सप्ताह तत्काल लागू करने समेत विभिन्न लंबित मांगों को लेकर यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियन्स (UFBU) के आह्वान पर बुधवार को हल्द्वानी में बैंक कर्मचारियों ने जोरदार प्रदर्शन किया। स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की हल्द्वानी मेन ब्रांच के बाहर हुए प्रदर्शन में विभिन्न बैंकों के सैकड़ों कर्मचारियों ने हिस्सा लिया।
प्रदर्शन को संबोधित करते हुए एसबीआई स्टाफ एसोसिएशन के जोनल सेक्रेटरी ओमप्रकाश निओलिया ने कहा कि सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों में स्टाफ की भारी कमी है, जबकि कर्मचारियों पर लगातार काम का दबाव बढ़ रहा है। इसके बावजूद उनकी जायज मांगों को नजरअंदाज किया जा रहा है। उन्होंने पांच दिवसीय बैंकिंग सप्ताह को समय की जरूरत बताते हुए इसे तत्काल लागू करने की मांग की।
उत्तरांचल बैंक एम्प्लॉइज यूनियन के जिला सचिव योगेश पंत ने कहा कि सरकार और बैंक प्रबंधन ने मांगों पर सकारात्मक कदम नहीं उठाया तो कर्मचारी चरणबद्ध आंदोलन और हड़ताल जैसे कठोर फैसले लेने को मजबूर होंगे।
प्रदर्शन के दौरान “पांच दिवसीय बैंकिंग सप्ताह लागू करो”, “स्टाफ की कमी दूर करो” और “बैंक कर्मचारियों की मांगें पूरी करो” जैसे नारों के साथ पुरजोर तरीके से अपनी मांगों को उठाया। UFBU ने चेतावनी दी कि मांगों पर जल्द निर्णय नहीं हुआ तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।
हल्द्वानी में बैंक कर्मचारियों ने सरकार को क्यों दिया_ आंदोलन का अल्टीमेटम



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




भारी मिस्टेक_ अपनी जान खुद खतरे में डाल दी, सांस रोक देगा ये Video
Watch_कैंची धाम की शांत शिप्रा का रौद्र रूप…
Nainital – बरसाती नाले की रफ्तार देख छूटे पसीने_पाण्डे छोड़ गांव के घरों में घुसा पानी..Video
उत्तराखंड में 2026 की सबसे बड़ी MDMA बरामदगी..
नैनीताल में नॉन स्टॉप बारिश,, झील में समाया कई टन मलबा_ पर्यटकों की गाड़ी पर गिरा बोल्डर