Ad

कुमाऊं के इन जिलों में आज तेज़ बारिश के आसार,जानें वेदर अपडेट

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें

उत्तराखंड में लगातार हो रही प्री मानसून की बारिश ने प्रदेश भर में मौसम सुहावना कर दिया है। नैनीताल, देहरादून समेत मैदानी इलाकों में भीषण गर्मी से लोगों को राहत मिल रही है।

ADVERTISEMENTSAd

हर रोज रुक रुक कर हो रही बारिश से तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है। मौसम विभाग के मुताबिक यूपी और राजस्थान में मानसून की दस्तक के बाद 20 जून को उत्तराखंड में मानसून दस्तक दे सकता है।

उधर मौसम विभाग ने आज भी प्रदेश के पर्वतीय जिलों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है जबकि अन्य जिलों में आंशिक रूप से बादल छाए रह सकते हैं और हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। कहीं-कहीं गरज-चमक के साथ तीव्र बौछारें और तेज हवाएं चल सकती हैं।


मौसम विज्ञान केंद्र ने कुमाऊं के नैनीताल और बागेश्वर में भारी बारिश की संभावना जताई है। जबकि उत्तरकाशी,रुद्रप्रयाग,चमोली,पिथौरागढ़ जिले में भी कहीं तेज बारिश होने की संभावना हैं। अन्य जिलों मे बादल छाए रहने के साथ ही हल्की से माध्यम बारिश होने के आसार हैं।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page