Ad

पूर्व भारतीय कप्तान मिताली राज ने लिया फाँटों जोन की जंगल सफारी का लुत्फ..Video

ADVERTISEMENTS Ad Ad
ख़बर शेयर करें


कॉर्बेट टाइगर रिज़र्व के बाद अब तराई पश्चिमी का फाँटों जोन भी पर्यटकों के बीच तेजी से लोकप्रिय हो रहा है, यहां की प्राकृतिक खूबसूरती, घना डेन्स फॉरेस्ट और समृद्ध वाइल्ड लाइफ अब न सिर्फ आम पर्यटकों को, बल्कि नामचीन हस्तियों को भी आकर्षित कर रही है।

ADVERTISEMENTSAd


इसी क्रम में भारतीय महिला क्रिकेट टीम की पूर्व कप्तान और स्टार खिलाड़ी मिताली राज हाल ही में फाँटों जोन की सफारी पर पहुँचीं. मिताली ने अपने दोस्तों के साथ जंगल सफारी का आनंद लिया और यहाँ की जैव विविधता को करीब से देखा,सफारी के दौरान वह काफी उत्साहित नजर आईं और फॉरेस्ट की नैसर्गिक सुंदरता से बेहद प्रभावित दिखीं।


मिताली राज ने कहा कि फाँटों जोन का अनुभव बेहद खास रहा और उन्होंने वन्यजीव संरक्षण की दिशा में प्रशासन के प्रयासों की भी सराहना की।


बता दें कि फाँटों जोन लगातार पर्यटन के नए केंद्र के रूप में उभर रहा है, जहां अब हाई-प्रोफाइल विजिटर्स की संख्या भी बढ़ रही है,इससे न केवल स्थानीय पर्यटन को बढ़ावा मिल रहा है, बल्कि क्षेत्रीय अर्थव्यवस्था को भी फायदा हो रहा है।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page