मेहनत और लगन: नैनीताल के प्रखर साह को मिला IIT कानपुर में पीएचडी का मौका


स्टोरी(कमल जगाती, नैनीताल):- ऊत्तराखण्ड में नैनीताल निवासी प्रखर साह ने आई.आई.टी. कानपुर के अर्थ साइंस विभाग में पी.एच.डी.रिसर्च कार्यक्रम के लिए हुआ है। बेहद सौम्य स्वभाव के प्रखर ने जिओलॉजी विभाग से अपनी एम.एस.सी.की है।
नैनीताल में मल्लीताल के विलायत कॉटेज निवासी प्रखर साह का चयन प्रतिष्ठित भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान आई.आई.टी.के लिए हुआ है। उन्होंने गेट परीक्षा 2025(भूविज्ञान विषय)और यू.जी.सी.नीट(अर्थ साइंस विषय) जैसी राष्ट्रीय स्तर की प्रतिस्पर्धा परीक्षाओं में सफलता प्राप्त की है। प्रखर ने अपनी स्नातक एवं स्नातकोत्तर की शिक्षा कुमाऊँ विश्वविद्यालय के नैनीताल स्थित डी.एस.बी. कैंपस से पूरी की।
उन्होंने, इंटरमीडिएट तक की पढ़ाई नैनीताल के सेंट जोसेफ कॉलेज से की। प्रखर के पिता प्रगति कुमार साह शिक्षा विभाग में प्रशासनिक अधिकारी थे और माता सीमा साह जूनियर हाई स्कूल खुर्पाताल में शिक्षिका हैं। उनकी यह उपलब्धि न केवल उनके कठिन परिश्रम और शैक्षणिक उत्कृष्टता का प्रमाण है, बल्कि भूविज्ञान और पर्यावरणीय अनुसंधान के क्षेत्र में उनकी गहरी रुचि और समर्पण को भी दर्शाती है। प्रखर की एक विवाहिता बहन है और उनके दादा स्व.नवीन लाल साह जिला शिक्षाधिकारी रह चुके हैं।
वरिष्ठ पत्रकार कमल जगाती



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com


उत्तराखण्ड मुक्त विश्वविद्यालय के शैक्षिक व्याख्यान अब हर रविवार दूरदर्शन उत्तराखण्ड पर
सड़क हादसे में घायल व्यक्ति के लिए फरिश्ता बने CPU के रोहित और औसाफ़_Video
45 फुट का रावण और सूर्पनखा का अभिनय बनेगा खास आकर्षण_शीशमहल में
Delhi CJP Protest_बिना वजह हिरासत में न लें, मेट्रो – रेल इंटरनेट चालू करो_ सुप्रीम कोर्ट
वीकेंड पर कैंची धाम में श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए मुस्तैद नैनीताल पुलिस