इंस्पिरेशन और एसकेएम ने जीता बास्केटबॉल चैंपियनशिप का खिताब


हल्द्वानी। तीन दिवसीय अंतरविद्यालयी बास्केटबॉल चैंपियनशिप में इंस्पिरेशन स्कूल और एसकेएम स्कूल ने शानदार प्रदर्शन करते हुए खिताब अपने नाम कर लिया। बालिका वर्ग में इंस्पिरेशन स्कूल ने रोमांचक मुकाबले में गुरुकुल इंटरनेशनल स्कूल को हराया, जबकि बालक वर्ग में एसकेएम स्कूल ने दिल्ली पब्लिक स्कूल को बड़े अंतर से शिकस्त देकर चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया।

बालिका वर्ग के फाइनल में इंस्पिरेशन स्कूल ने गुरुकुल इंटरनेशनल स्कूल को 28-26 से हराकर ट्रॉफी जीती। वहीं बालक वर्ग के फाइनल में एसकेएम स्कूल ने दिल्ली पब्लिक स्कूल को 57-23 से हराकर खिताब पर कब्जा जमाया। उपविजेता ट्रॉफी बालिका वर्ग में गुरुकुल इंटरनेशनल और बालक वर्ग में दिल्ली पब्लिक स्कूल को मिली।
प्रतियोगिता में बालिका वर्ग की मोस्ट इमर्जिंग प्लेयर मानवी उपाध्याय और बालक वर्ग में हर्ष कार्की चुने गए। बेस्ट शूटर का खिताब बालिका वर्ग में उषा पाठक और बालक वर्ग में चेतन नेगी को मिला। वहीं मोस्ट प्रॉमिसिंग प्लेयर बालिका वर्ग में गीतिका राठौर और बालक वर्ग में भूपेश सिंह रहे।
समापन दिवस पर खेले गए सेमीफाइनल मुकाबलों में बालिका वर्ग में इंस्पिरेशन स्कूल ने ऑरम द ग्लोबल स्कूल को 32-17 और गुरुकुल इंटरनेशनल स्कूल ने सेंट लॉरेंस को 44-35 से हराकर फाइनल में जगह बनाई। बालक वर्ग में दिल्ली पब्लिक स्कूल ने इंस्पिरेशन स्कूल को 55-42 और एसकेएम स्कूल ने गुरुकुल इंटरनेशनल स्कूल को 55-23 से हराकर फाइनल में प्रवेश किया।
समापन समारोह में पीएसए अध्यक्ष कैलाश भगत सहित विभिन्न विद्यालयों के प्रतिनिधि, शिक्षक और गणमान्य लोग मौजूद रहे। प्रबंधक डॉ. दीपक बल्यूटिया, चेयरपर्सन डॉ. गीतिका बल्यूटिया और प्रधानाचार्य अनुराग माथुर ने विजेता टीमों को बधाई देते हुए खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com


इंस्पिरेशन और एसकेएम ने जीता बास्केटबॉल चैंपियनशिप का खिताब
शिक्षा की पहुंच जेलों और सैन्य केंद्रों तक, यूओयू की पहल से 32 विषयों में मिलेगा ऑनलाइन गाइडेंस
उत्तराखंड_ IB के SP को ड्राइवर ने मारी गोली, VVIP मूवमेंट के बीच वारदात…
22 किमी सड़क का लक्ष्य, बनी सिर्फ 2.5 KM_ अधिकारियों को शो-कॉज नोटिस,SDM धारी करेंगे जांच
उत्तराखंड में सपा का बड़ा सियासी दांव_कांग्रेस के साथ, क्या 30 सीटों पर बनेगी बात..?