Weather Update : पहाड़ से लेकर मैदान तक झमाझम बारिश,इन जिलों में अलर्ट..


उत्तराखंड में मानसून पूरी तरह से एक्टिव होता दिख रहा है।मौसम विभाग के पूर्वानुमानों के मुताबिक, इस वर्ष मॉनसून सीजन में 6 फीसदी अधिक बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग ने आज पहाड़ों से लेकर मैदान तक हल्की बौछार पड़ने की संभावना जताई है। देहरादून सहित आसपास के क्षेत्रों में बादल छाए रहने और तीव्र वर्षा के दौर होने का अनुमान है। हालांकि, देहरादून में देर रात से हो रही बारिश से तापमान में गिरावट आई है। आगामी 29 जून तक प्रदेश भर में बारिश होने की संभावना है।
राजधानी देहरादून सहित आसपास के क्षेत्रों और अधिकांश जिलों में मंगलवार सुबह से ही बादल मंडरा रहे हैं। हल्की से मध्यम बारिश का दौर भी जारी है। देहरादून में देर रात से हल्की बारिश हो रही है, जिससे तापमान में भी कमी आई है। पहाड़ों में बारिश ने दुश्वारियां बढ़ा दी है। जगह-जगह भूस्खलन होने से लोगों की परेशानी बढ़ गई है। वहीं चार धाम यात्रा करने वाले तीर्थयात्रियों को भी काफी परेशानी उठानी पड़ रही है।
वहीं कुमाऊं मंडल के कई क्षेत्रों में मूसलाधार बारिश से जनजीवन अस्तव्यस्त हो रखा है। लगातार हो रही बारिश के कारण तापमान में गिरावट आई है और गर्मी से भी फ़ौरी राहत मिली है। हालांकि पर्वतीय क्षेत्रों में तापमान में गिरावट आने से गर्मी तो कम हुई है, लेकिन बारिश आफत बन गई है। जगह-जगह हो रहे भूस्खलन से मार्ग बाधित हो रहे हैं।
केदारनाथ मार्ग पर गौरीकुंड में बार-बार आवाजाही बाधित हो रही है। वहीं, यमुनोत्री धाम के पैदल मार्ग पर पहाड़ी दरकने से हादसा हो गया। हादसे में दो लोगों की मौत हो गई।
मौसम विभाग के अनुसार अगले 5 दिनों तक मौसम के मिजाज में किसी प्रकार के बदलाव की उम्मीद नहीं है। आज बागेश्वर में कहीं-कहीं भारी से बहुत भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट है। इसके अलावा हरिद्वार, उधम सिंह नगर, पौड़ी, टिहरी, रुद्रप्रयाग, अल्मोड़ा, चंपावत और पिथौरागढ़ में भी भारी बारिश के दौर हो सकते हैं।
जबकि चार धाम यात्रा मार्गों पर तीव्र बारिश के दौर होने और संवेदनशील क्षेत्रों में भूस्खलन की आशंका है। बारिश और हवाओं के असर से तापमान में भी गिरावट के आसार है।



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com


उत्तराखण्ड मुक्त विश्वविद्यालय के शैक्षिक व्याख्यान अब हर रविवार दूरदर्शन उत्तराखण्ड पर
सड़क हादसे में घायल व्यक्ति के लिए फरिश्ता बने CPU के रोहित और औसाफ़_Video
45 फुट का रावण और सूर्पनखा का अभिनय बनेगा खास आकर्षण_शीशमहल में
Delhi CJP Protest_बिना वजह हिरासत में न लें, मेट्रो – रेल इंटरनेट चालू करो_ सुप्रीम कोर्ट
वीकेंड पर कैंची धाम में श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए मुस्तैद नैनीताल पुलिस