Ad

यमुनोत्री पैदल मार्ग पर रेस्क्यू ऑपरेशन जारी, दो शव बरामद

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें

उत्तरकाशी में पैदल मार्ग पर हुए भूस्खलन के बाद आज फिर रेस्क्यू टीमों ने पहाड़ से गिरे मलबे को हटाने का कार्य युद्धस्तर पर शुरू कर दिया है. श्रद्धालुओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए मार्ग को फिलहाल बंद कर दिया गया है।

ADVERTISEMENTSAd

उत्तराखंड के उत्तरकाशी में यमुनोत्री धाम की यात्रा उस समय दहशत में बदल गई जब सोमवार की शाम लगभग चार बजे अचानक भूस्खलन हो गया. यह हादसा यमुनोत्री धाम के पैदल मार्ग पर भैरव मंदिर के पास वह जहां सैकड़ो श्रद्धालु दर्शन की जा रहे थे। इस हादसे में श्रद्धालुओं के मलबे में दबे होने की पुष्टि हुई है।

सोमवार देर शाम तक एक 12 वर्षीय किशोरी समेत दो शव निकाल दिए गए थे, वहीं एक घायल को उपचार के लिए भेजा गया था। एक से दो और लोगों के दबे होने की आशंका है। रात करीब नौ बजे तेज बारिश होने के कारण रेस्क्यू अभियान रोक दिया गया था।

जानकारी के अनुसार, जानकीचट्टी यमुनोत्री पैदल मार्ग पर नौैकैंची के पास अचानक बोल्डर और मलबा गिर गया था। उस दौरान पैदल मार्ग पर जा रहे करीब चार से पांच लोग बोल्डर के साथ खाई में जा गिरे। सूचना मिलने पर एसडीआरएफ, एनडीआरएफ, पुलिस मौके पर पहुंची। मलबे और बोल्डर के नीचे दबे मुंबई निवासी रशिक को बाहर निकालकर उपचार के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र जानकीचट्टी भेजा।

जबकि एक बच्ची और एक पुरुष का शव मिला है, दोनों की पहचान नहीं हो पाई है। आशंका है कि मलबे में एक से दो और लोग दबे हो सकते हैं। डीएम प्रशांत आर्य ने बताया कि दो लोगों के शव मिले हैं, उनकी पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं।

अपडेट

यमुनोत्री धाम के पैदल मार्ग पर जानकी चट्टी के पास हुए लैंडस्लाइड में दबने से पिता-पुत्री की मौत गई है, दोनों जौनपुर उत्तरप्रदेश के रहने वाले थे। पुलिस द्वारा देर रात इनके परिजनों को सूचना दे दी गई थी।
जबकि अन्य दो लोगों की तलाश के लिए आज सुबह फिर से एसडीआरएफ और एनडीआरएफ, वन विभाग की टीम ने रेस्क्यू शुरू कर दिया है। टीम रस्सी के सहारे नीचे खाई में उतरकर लोगों की तलाश में जुटी हुई है।

बारिश और मालवा अधिक होने के कारण खोजबीन में भी काफी दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। उत्तरकाशी आपदा प्रबंधन विभाग के मुताबिक दो लोग इस हादसे में अभी लापता हैं। जिसमें एक दिल्ली निवासी 11 साल की एक बच्ची और दूसरा मुंबई निवासी 35 साल का युवक शामिल है।
बता दें कि सोमवार शाम 4:00 बजे यमुनोत्री पैदल मार्ग पर जानकीचट्टी के पास नौ कैची बैंड के समीप अचानक बोल्डर और मालवा गिर गया था। जिसकी चपेट में यात्रा पर जा रहे पांच लोग आ गए थे। जिनमें से दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई थी।

जबकि एक महिला का रेस्क्यू कर अस्पताल में भर्ती करा दिया गया था। सोमवार रात 10:00 बजे तक एसडीआरएफ और एनडीआरएफ की टीम ने रेस्क्यू चलाया। लेकिन दो अन्य लोगों का अभी तक पता नहीं लग पाया, इसके बाद आज सुबह फिर से रेस्क्यू शुरू किया गया है।
इनकी हुई मौत
हरिशंकर (47) पुत्र ओमप्रकाश

ख्याति (9) पुत्री हरिशंकर उम्रनिवासी- जौनपुर उत्तरप्रदेश।
घायल
रसिक भाई पुत्र वस राम भाई निवासी 216 त्रिपाठी निवास निकट प्रतापनगर वेस्ट मुंबई महाराष्ट्र।

गुमशुदा
भाविका शर्मा (11) पुत्री जॉय शर्मा निवासी B-58 कृष्णा विहार नई दिल्ली।

कमलेश जेठवा (35) पुत्र कांतिबाई निवासी मुंबई थाने महाराष्ट्र।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page