पंचायत चुनाव 2025 : 24×7 कंट्रोल रूम और हेल्पलाइन एक्टिव –यहां करें शिकायत


पंचायत चुनाव 2025 को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष और सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से जिला प्रशासन नैनीताल द्वारा एक महत्वपूर्ण पहल की गई है। इस क्रम में विकास भवन, भीमताल में 24×7 नियंत्रण कक्ष (Control Room) की स्थापना की गई है। यह नियंत्रण कक्ष कक्ष संख्या-06 में स्थित है और यह चुनाव प्रक्रिया के दौरान चौबीसों घंटे निरंतर कार्यरत रहेगा।
आम जनता के लिए हेल्पलाइन नंबर और ईमेल जारी
यह जानकारी देते हुए अपर जिलाधिकारी विवेक राय ने अवगत कराया कि स्थापित निर्वाचन नियंत्रण कक्ष के माध्यम से चुनाव से संबंधित किसी भी प्रकार की समस्या, शिकायत या जानकारी के लिए सीधे संपर्क कर अवगत करा सकते हैं।
कंट्रोल रूम का
हेल्पलाइन नंबर: 05942-297121
ई-मेल आईडी: controlroompanchayatchunav25@gmail.com.
अपर जिलाधिकारी ने जनसामान्य से अपील की है कि पंचायत चुनाव के दौरान यदि किसी भी प्रकार की समस्या, अनुचित गतिविधि या आचार संहिता उल्लंघन से संबंधित कोई जानकारी हो, तो वे तत्काल उपरोक्त हेल्पलाइन या ई-मेल के माध्यम से सूचित करें।



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




“सड़क नहीं तो वोट नहीं”, भूमियाधार के ग्रामीणों ने कहा_अब इसका जिम्मेदार प्रशासन होगा..
पहाड़ों में संभलकर निकलें, मौसम फिर बिगड़ने के आसार..
हिमालय हमारे अस्तित्व का आधार है_ UOU में हिमालय दिवस पर संरक्षण का संदेश
Big Update_सुप्रीम कोर्ट में 18 नवंबर को अहम सुनवाई_ बनभूलपुरा रेलवे मामला..
सुप्रीमकोर्ट_ बनभूलपुरा रेलवे अतिक्रमण मामले की सुनवाई टली..जानिए Update