Watch – सांप जैसी जीभ तेज दांत..विशालकाय मॉनिटर लिजर्ड ने नैनीताल में फैलाया डर, वन विभाग अलर्ट


उत्तराखण्ड के नैनीताल में एक वयस्क मॉनिटर लिजर्ड(गोह)का परिवार साथ दिखने से लोगों में दहशत। सांप की तरह जीभ बाहर निकालने वाली गोह साइज में लगभग 4 फीट है। वन विभाग जंगल की तरफ खदेड़ने की तैयारी में जुटा।
नैनीताल जिले में गोह हल्द्वानी रोड समेत कई अन्य जगहों में पाया जाता है। तल्लीताल के धर्मशाले के समीप बने पालिका क्वाटर और कोयला टाल के ठीक सामने बनी जी.आई.सी.स्कूल की दीवार पर गोह की चहलकदमी वीडियो में कैद हुई है। वहां फूलों का गमला बनाकर रखे गाड़ी के टायरों में देखे गए इस गोह के अन्य साथी भी आसपास ही रहते हैं।
क्षेत्रवासियों का कहना है कि ये दो से तीन की संख्या में हैं जो अक्सर दिख रहे हैं। वयस्क मॉनिटर लिजर्ड(गोह)दिखने से लोगों में डर व्याप्त है। रैप्टाइल परिवार से ताल्लुक रखने वाले मॉनिटर लिजर्ड छिपकली जैसी दिखती हैं।
मॉनिटर लिजर्ड अफ्रीका, ऑस्ट्रेलिया, अरब और एशिया में पाया जाता है। तीन फीट से दस फीट तक की लंबाई वाले ये लिजर्ड ज्यादातर ग्रे, भूरे या कभी कभी काले रंग के होते हैं। लिजर्ड की जीभ सांप की तरह होती है।
इसका शरीर गठीला पंजे मजबूत, पूंछ नुकीली और गोल शरीर होता है। पूंछ से मारने वाले गोह के दांत भी नुकिले होते हैं। मांसाहारी गोह का आहार मेढ़क, केकड़े, मछलियां और कीड़े मकौड़े होते हैं। अमूमन रिहायशी क्षेत्रों में रहने वाले गोह पानी में भी रहते हैं और तैराकी में दक्ष होते हैं। ये पेड़ पर चढ़ने के साथ ही भागने में भी माहिर होते हैं। गोह जहरीले तो नहीं होते लेकिन इनका काटा तेज दर्द करता है, हालांकि कुछ लोगों का मानना है कि गोह विषैले भी होते हैं।
स्थानीय निवासी अभिषेक मुलतानिया का कहना है कि ये गोह प्रजाति का प्राणी धूप के समय आकर उनके घरों के बाहर से निकलता और घरों में घुस रहा है। यहां खेल रहे बच्चों को भी खतरा है। वन विभाग इसे इस क्षेत्र से दूर करे।
डी.एफ.ओ.चंद्रशेखर जोशी ने कहा कि क्षेत्रवासियों से कोई सूचना तो नहीं मिली है, लेकिन वीडियो देखने के बाद इन्हें वन विभाग के कर्मचारियों के माध्यम से जंगल की तरफ भगाने की कार्यवाही को अमल में लाया जा रहा है।
वरिष्ठ पत्रकार कमल जगाती



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com


उत्तराखण्ड मुक्त विश्वविद्यालय के शैक्षिक व्याख्यान अब हर रविवार दूरदर्शन उत्तराखण्ड पर
सड़क हादसे में घायल व्यक्ति के लिए फरिश्ता बने CPU के रोहित और औसाफ़_Video
45 फुट का रावण और सूर्पनखा का अभिनय बनेगा खास आकर्षण_शीशमहल में
Delhi CJP Protest_बिना वजह हिरासत में न लें, मेट्रो – रेल इंटरनेट चालू करो_ सुप्रीम कोर्ट
वीकेंड पर कैंची धाम में श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए मुस्तैद नैनीताल पुलिस