Watch – चमत्कार या किस्मत,ऐसा खतरनाक हादसा_ वो बच गया..भीमताल Video


उत्तराखंड की पर्यटन नगरी नैनीताल जनपद के भीमताल में हुए एक सड़क हादसे का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है हालांकि यह हादसा सोमवार का बताया जा रहा है। अब इसको किस्मत कहें या चमत्कार ये बड़ा सड़क हादसा टल गया।
एक बाइक सवार युवक बाल-बाल उस समय बच गया जब एक भारी ट्रक उससे महज इंचों की दूरी पर गुजर गया। यह पूरा वाक्या पास में लगे एक CCTV कैमरे में कैद हो गया, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
घटना भीमताल-नैनीताल मार्ग पर हुई, जहां पहाड़ी मोड़ पर तेज रफ्तार से आ रहे एक ट्रक और बाइक की आमने-सामने की टक्कर होने से बाल बाल बची।
वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि बाइक सवार अचानक फिसलता है और ट्रक की चपेट में आने ही वाला होता है, लेकिन ऐन मौके पर वह खुद को संभाल लेता है। ट्रक भी सतर्कता बरतते हुए समय रहते रुक जाता है, और एक बड़ा जानलेवा हादसा टल जाता है।
वही सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद लोगों की मिली-जुली प्रतिक्रिया आई, लोग दो हिस्सों में बंट गए हैं। कुछ इसे बाइक सवार की किस्मत का नतीजा बता रहे हैं,कोई चमत्कार,तो कई लोगों ने इसकी निंदा करते हुए कहा कि ऐसी लापरवाही खुद और दूसरों की जान के लिए खतरा बन सकती है।



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com


उत्तराखण्ड मुक्त विश्वविद्यालय के शैक्षिक व्याख्यान अब हर रविवार दूरदर्शन उत्तराखण्ड पर
सड़क हादसे में घायल व्यक्ति के लिए फरिश्ता बने CPU के रोहित और औसाफ़_Video
45 फुट का रावण और सूर्पनखा का अभिनय बनेगा खास आकर्षण_शीशमहल में
Delhi CJP Protest_बिना वजह हिरासत में न लें, मेट्रो – रेल इंटरनेट चालू करो_ सुप्रीम कोर्ट
वीकेंड पर कैंची धाम में श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए मुस्तैद नैनीताल पुलिस