

उत्तराखंड में आज बारिश के रेड अलर्ट के बाद प्रदेश भर में आज मौसम बिगड़ा रहा और पहाड़ से मैदान तक झमाझम बारिश का दौर जारी है। वहीं, मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से कल देहरादून समेत टिहरी, नैनीताल, पौड़ी, हरिद्वार, ऊधमसिंह नगर और चंपावत जिले में बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। इसके अलावा अन्य जिलों में भी कई दौर की तेज बारिश की चेतावनी जारी की गई है।
मौसम विज्ञान केंद्र के द्वारा जारी पूर्वानुमान के मुताबिक एक अगस्त को भी भारी बारिश होने के आसार हैं। कल के लिए ऑरेंज अलर्ट है, लेकिन तेज बारिश होगी। हिदायत दी गयी है, इस दौरान पर्वतीय जिलों में यात्रा करने से बचें। इसके अलावा भूस्खलन और संवेदनशील इलाकों में दिन के साथ रात के समय में भी सतर्कता से रहे।नदी,बरसाती नालों और गधेरों से दूरी बनाए रखें।
पांच जिलों में स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र रहेंगे बंद
भारी बारिश की चेतावनी के चलते कल 1 अगस्त यानी गुरुवार को देहरादून, टिहरी, नैनीताल, उधम सिंह नगर और बागेश्वर जिले के विद्यालयों में जिला प्रशासन द्वारा अवकाश घोषित किया गया है। भारी बारिश को देखते हुए जिला प्रशासन की ओर से सभी आंगनबाड़ी केंद्रों और स्कूलों में छुट्टी की घोषणा की गई है।



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




नैनीताल पुलिस की हिट लिस्ट में 378 SIM_अब बड़े नेटवर्क पर चोट..
‘किंग ऑफ उत्तराखंड’ का बोर्ड लगाकर खौफ फैलाने वाले जग्गा गैंग पर गैंगेस्टर एक्ट…
‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ के लिए शिवराज ने संत समाज से की अपील,सीएम धामी ने किया समर्थन
Haldwani_गोरापड़ाव डकैती में चार और गिरफ्तार, तमंचे-कारतूस और लूटी रकम बरामद_Video
Nainital_ बर्थडे पार्टी में परोसे गए जरक के पकोड़े खाते ही पूरा परिवार हुआ बेहाल, डॉक्टरों के छूटे पसीने