

उत्तराखंड :प्रदेश भर में घनघोर बारिश का दौर जारी है कई जगह से अलग-अलग घटनाओं की खबर सामने आ रही है। वहीं हरिद्वार में देर शाम मौसम ने करवट बदली। भारी बारिश के चलते सूखी नदी के रपटे पर खड़ा कांवड़ यात्रियों का ट्रक पानी के तेज बहाव में बह गया। बहाव इतना तेज था कि कुछ ही मिनटों में ट्रक बहता हुआ गंगा में जा पहुंचा। गनीमत रही कि ट्रक के अंदर कोई कांवड़ यात्री नहीं था। वरना अनहोनी हो सकती थी।
अब फिलहाल पुलिस बारिश रुकने और बहाव कम होने का इंतजार कर रही है। वहीं, नगर कोतवाली प्रभारी कुंदन सिंह राणा ने बताया कि ट्रक को निकलवाने के लिए क्रेन का इंतजाम किया जा रहा है।
बता दें कि बीते दिनों भी भारी बारिश के बाद हरिद्वार में इसी सूखी नदी के उफान पर आने से कई गाड़ियां नदी में बह गई थीं। आज फिर सूखी नदी के उफान पर आने से ट्रक को पानी में बहता देख लोगों में हड़कंप मच गया। ट्रक को देखने के लिए लोग बड़ी संख्या में नदी के पास पहुंचे और घटना का वीडियो भी बनाया।
1 आगस्त को भी भारी बारिश के आसार
मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से आज देहरादून समेत टिहरी, नैनीताल, पौड़ी, हरिद्वार, ऊधमसिंह नगर और चंपावत जिले में बारिश का रेड अलर्ट जारी किया गया है। इसके अलावा अन्य जिलों में भी कई दौर की तेज बारिश की चेतावनी जारी की गई है।मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि 31 जुलाई और एक अगस्त को भारी बारिश होने के आसार हैं।
हिदायत देते हुए कहा, इस दौरान पर्वतीय जिलों में यात्रा करने से बचें। इसके अलावा भूस्खलन और संवेदनशील इलाकों में दिन के साथ रात के समय में भी सतर्कता से रहे।
तीन जिलों में अवकाश घोषित
वहीं भारी बारिश के मध्य नजर तीन जिलों नैनीताल, उधम सिंह नगर और बागेश्वर में जिलाधिकारी द्वारा अवकाश घोषित कर दिया गया है।



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




नैनीताल पुलिस की हिट लिस्ट में 378 SIM_अब बड़े नेटवर्क पर चोट..
‘किंग ऑफ उत्तराखंड’ का बोर्ड लगाकर खौफ फैलाने वाले जग्गा गैंग पर गैंगेस्टर एक्ट…
‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ के लिए शिवराज ने संत समाज से की अपील,सीएम धामी ने किया समर्थन
Haldwani_गोरापड़ाव डकैती में चार और गिरफ्तार, तमंचे-कारतूस और लूटी रकम बरामद_Video
Nainital_ बर्थडे पार्टी में परोसे गए जरक के पकोड़े खाते ही पूरा परिवार हुआ बेहाल, डॉक्टरों के छूटे पसीने