हल्द्वानी में VVIP मूवमेंट : रक्षा मंत्री का शेड्यूल तय, सीएम धामी कल आ रहे हैं


नैनीताल जनपद में आने वाले दो दिनों में राजनीतिक और प्रशासनिक हलचल तेज रहने वाली है। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के प्रस्तावित दौरे को लेकर सभी तैयारियां अंतिम चरण में हैं, वहीं मुख्यमंत्री 20 मार्च को हल्द्वानी पहुंचकर व्यवस्थाओं का जायजा लेंगे।
रक्षा मंत्री का पूरा कार्यक्रम (21 मार्च
जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल के अनुसार, रक्षा मंत्री का दौरा इस प्रकार रहेगा।
सुबह 11:15 बजे: बरेली के त्रिशूल एयर फोर्स स्टेशन से रवाना होकर घोड़ाखाल हेलीपैड पहुंचेंगे
सैनिक स्कूल घोड़ाखाल में हीरक जयंती समारोह में शामिल होंगे
दोपहर 1:10 बजे: घोड़ाखाल से हल्द्वानी के लिए प्रस्थान
1:30 बजे: आर्मी हेलीपैड हल्द्वानी पहुंचकर एमबी इंटर कॉलेज मैदान में जनसभा में भाग लेंगे
कार्यक्रम के बाद 3:25 बजे: बरेली के लिए रवाना होंगे
यह जनसभा उत्तराखंड सरकार के 4 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आयोजित की जा रही है।
सीएम धामी का दौरा
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी 20 मार्च को हल्द्वानी पहुंचकर रक्षा मंत्री के दौरे की तैयारियों की समीक्षा करेंगे।
दोपहर 3:15 बजे: गोलापार हेलीपैड हल्द्वानी पहुंचेंगे, 3:30 बजे: सर्किट हाउस में समीक्षा बैठक,इसके बाद कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण भी करेंगे।
तैयारियों को लेकर प्रशासन सख्त
मुख्य विकास अधिकारी अरविंद कुमार पांडे ने अधिकारियों के साथ बैठक कर सभी व्यवस्थाओं की समीक्षा की। उन्होंने निर्देश दिए कि, सभी विभाग अपनी जिम्मेदारी समय पर पूरी करें,,कार्यक्रम स्थल पर स्टॉल और व्यवस्थाएं तय समय में तैयार हों,,मंच, पंडाल और अन्य व्यवस्थाओं में कोई कमी न रहे। एमबी इंटर कॉलेज मैदान में तैयारियों का निरीक्षण कर अधिकारियों को समय सीमा के भीतर सभी काम पूरे करने के निर्देश दिए गए।
प्रशासन का फोकस
बिना त्रुटि के भव्य आयोजन
प्रशासन इस कार्यक्रम को भव्य और सफल बनाने के लिए पूरी ताकत से जुटा हुआ है। सुरक्षा, यातायात और व्यवस्थाओं को लेकर विशेष सतर्कता बरती जा रही है।



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com


घर में घुस कर गुलदार ने कुत्ते को बनाया निवाला_ महिला ने दिखाया साहस, ऐसे काबू किया गया खूंखार.Video
हरिद्वार में पहली बार धामी कैबिनेट की बैठक, 13 प्रस्तावों पर लगी मुहर
Uttrakhand_ मिशन 2027 के लिए भाजपा ने सभी 70 सीटों पर प्रभारी तैनात किए,, लिस्ट देखिए
बनभूलपुरा में कटिया कनेक्शन पर बड़ा एक्शन,108 जगह पकड़ी गयी बिजली चोरी_haldwani
अयोध्यापुरी से जनकपुरी तक धूमधाम से निकली प्रभु श्री राम जी की भव्य बारात_ हल्द्वानी