Nainital : भाजपा मंडल अध्यक्ष को जोरदार टक्कर मारी ,भीषण भिड़ंत का फुटेज वायरल


उत्तराखण्ड के नैनीताल में तेज रफ्तार एक बाइक चलक ने भाजपा के मंडल अध्यक्ष को जोरदार टक्कर मार दी। दोनों बाइक सवार सड़क पर ही चारों खाने चित्त हो गए। घटना का सी.सी.टी.वी. फुटेज तेजी से वायरल।
नैनीताल के मल्लीताल में गुरुवार सवेरे भाजपा के मंडल अध्यक्ष नितिन कार्की अपने निजी कार्य से बाजार गए थे। जब उन्होंने बी.ड़ी.पाण्डे अस्पताल के समीप अपने घर जाने के लिए मोटरसाइकिल घुमाई तो मोहन को चौराहे की तरफ से तेज रफ्तार में आता एक बाइक चालक उनसे आ टकराया।
टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक चालक दूर तक रगड़ता हुआ चला गया, जबकी मंडल अध्यक्ष कार्की वहीं पर गिर गए। घटना देख चारों तरफ से मदद के लिए लोग पहुंचे और दोनों को इलाज के लिए अस्पताल ले गए। अध्यक्ष को तो वहीं इलाज मिल गया, लेकिन तेज रफ्तार में आ रहा युवक गंभीर घायल हो गया, जिसे रैफर कर दिया गया। इस घटना का सी.सी.टी.वी. फुटेज अब वाइरल हो रहा है।
वरिष्ठ पत्रकार कमल जगाती



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com


घर में घुस कर गुलदार ने कुत्ते को बनाया निवाला_ महिला ने दिखाया साहस, ऐसे काबू किया गया खूंखार.Video
हरिद्वार में पहली बार धामी कैबिनेट की बैठक, 13 प्रस्तावों पर लगी मुहर
Uttrakhand_ मिशन 2027 के लिए भाजपा ने सभी 70 सीटों पर प्रभारी तैनात किए,, लिस्ट देखिए
बनभूलपुरा में कटिया कनेक्शन पर बड़ा एक्शन,108 जगह पकड़ी गयी बिजली चोरी_haldwani
अयोध्यापुरी से जनकपुरी तक धूमधाम से निकली प्रभु श्री राम जी की भव्य बारात_ हल्द्वानी