Ad

Uttrakhand : 3 IPS अफसर केंद्रीय प्रतिनियुक्ति के लिए रिलीव..

ADVERTISEMENTS Ad Ad
ख़बर शेयर करें

उत्तराखंड पुलिस मुख्यालय में आज एक भव्य विदाई समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें तीन आईपीएस अधिकारियों को केंद्रीय प्रतिनियुक्ति के लिए रिलीव किया गया है।

ADVERTISEMENTSAd

इस मौके पर जनमेजय खण्डूरी, पुलिस महानिरीक्षक/सचिव उत्तराखण्ड पुलिस स्पोर्टस कंट्रोल बोर्ड, सेंथिल अब्दई कृष्ण राज. एस, पुलिस महानिरीक्षक, पी एंड एम, और बरिन्दरजीत सिंह, पुलिस उप महानिरीक्षक, प्रशिक्षण ने अपने अनुभव साझा किए।

समारोह में डीजीपी दीपम सेठ, अपर पुलिस महानिरीक्षक (अपराध एवं कानून व्यवस्था) वी. मुरूगेशन, और अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद थे। दीपम सेठ ने इन अधिकारियों के अद्वितीय योगदान की सराहना करते हुए उनकी प्रतिबद्धता, अनुशासन, कार्यकुशलता और नेतृत्व क्षमता की प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि इन अधिकारियों ने उत्तराखंड पुलिस को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।

विदाई के दौरान, डीजीपी ने तीनों अधिकारियों को स्मृति चिन्ह भेंट करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page