नैनीताल : डीएम ने बलियानाला क्षेत्र में ट्रीटमेंट का लिया जायज़ा,प्रभावितों के विस्थापन के निर्देश


नैनीताल की जिलाधिकारी वंदना सिंह ने गुरुवार को बलियानाला क्षेत्र में भूस्खलन से प्रभावित इलाकों में चल रहे उपचार कार्य का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि सभी कार्यों को समय सीमा के भीतर पूरा किया जाए और बरसात से पहले अधिक संवेदनशील स्थानों पर ट्रीटमेंट को प्राथमिकता दी जाए।
उन्होंने बताया कि सिचांई विभाग द्वारा बलियानाला में सुरक्षा कार्य प्रगति पर हैं, लेकिन कुछ कार्यों में धीमी गति को लेकर विभाग को तेजी लाने के निर्देश दिए। साथ ही, उन्होंने मैनपावर बढ़ाकर कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए, ताकि मानसून से पहले सभी कार्य पूरे हो सकें। जिलाधिकारी ने यह भी बताया कि विद्यालय निर्माण के लिए एनओसी जारी हो चुकी है और जल्दी ही निर्माण कार्य शुरू होगा।
बलियानाला क्षेत्र में भूस्खलन से प्रभावितों के विस्थापन लोगों के लिए दुर्गापुर क्षेत्र को चयनित किया गया है, जहां उनके पुनर्वास के लिए सभी जरूरी सुविधाओं का ध्यान रखा जाएगा। जिलाधिकारी ने संबंधित विभागों को विस्थापन के काम में स्थानीय लोगों से विचार-विमर्श करने की हिदायत दी। साथ ही, ट्रीटमेंट कार्य के दौरान यह सुनिश्चित करने को कहा कि किसी भी आबादी वाले इलाके को नुकसान न पहुंचे।
वहां के नाले के बहाव को नियंत्रित करने के लिए किनारों पर किए जा रहे कार्यों में भी गति बढ़ाने का निर्देश दिया गया। अवैध निर्माण पर रोक लगाने के लिए ईओ नगर पालिका और प्राधिकरण को कार्रवाई करने के आदेश दिए गए। कृष्णापुर क्षेत्र के लोगों द्वारा सड़क की समस्या उठाए जाने पर जिलाधिकारी ने ईओ नगर पालिका को सर्वे कर दोपहिया वाहनों की आवाजाही की व्यवस्था करने को कहा। नई सीवर लाइन के बारे में भी शिकायत पर डीएम ने जल संस्थान के अधिशासी अभियंता को समाधान के निर्देश दिए।
इस मौके पर संयुक्त मजिस्ट्रेट वरुणा अग्रवाल, एसडीएम प्रमोद कुमार, सिचांई विभाग के अधीक्षण अभियंता एमके खरे, और अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




Nainital_सात साल की शादी, संतान न होने से बढ़ती गई दूरियां, पति ने फांसी लगा ली..
उत्तराखंड में प्रशासनिक फेरबदल_ IAS – PCS के तबादले
NGT सदस्य सचिव का बड़ा निर्देश, नैनीझील को फीड करने वाली वॉटर बॉडी होंगी खाली
Haldwani – शराब की दुकान में भड़की आग, करोड़ों की बोतलें खाक..Video
बड़ा हादसा : अलकनंदा में गिरी इनोवा, तीन की मौत_लापता लोगों की तलाश जारी