कैंची धाम के पास निगलाट की गहरी खाई में गिरी कार, एक की मौत_ SDRF ने चार को बचाया..Video


ब्रेकिंग न्यूज़_ उत्तराखण्ड में कैंचीधाम के समीप एक कार के खाई में गिरने से चार लोग घायल जबकि एक कि मौत हो गई। रात के अंधेरे में एस.डी.आर.एफ.व पुलिस टीम ने रैस्क्यू अभियान चलाकर सभी को बाहर निकाला।

नैनीताल जिले में कैंचींधाम के समीप निगलाट गांव में एक स्विफ्ट डिजायर कार अनियंत्रित होकर 200 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। गुरुवार मध्यरात्रि को आपदा कंट्रोल रूम में दुर्घटना की सूचना आने के बाद एस.डी.आर.एफ.की टीम घटनास्थल के लिए निकली। दुर्घटनाग्रस्त वाहन संख्या UP25EJ4586 में बरेली निवासी पांच लोग सवार थे। टीम ने त्वरित रैस्क्यू अभियान शुरू कर दिया।
रैस्क्यू के दौरान टीम ने पुलिस के साथ मिलकर कड़ी मशक्कत के बाद चार घायलों को खाई से सुरक्षित बाहर निकाला और एम्बुलेंस के माध्यम से उपचार के लिए भवाली के सी.एच.सी.सेंटर भेजा। दुर्घटना में मृत संदीप शर्मा का शव खाई से निकालकर आवश्यक कार्रवाई के लिए भवाली पुलिस के सुपुर्द किया।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार घायलों में 23 वर्षीय सनी, 29 वर्षीय अनुज तिवाड़ी, संचित और रवि को उपचार के लिए भेजा। कार को अनुज चला रहा था।
वरिष्ठ पत्रकार कमल जगाती



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com


कैंची धाम के पास निगलाट की गहरी खाई में गिरी कार, एक की मौत_ SDRF ने चार को बचाया..Video
Watch_ हाथी के हमले का खौफनाक वीडियो वायरल, जिंदगी और मौत के बीच फंसा बुलट वाला…
नैनीताल की मॉल रोड पर FASTag या सिर्फ दिखावा ? पुनीत टंडन ने उठाए सवाल
चुनाव से पहले उत्तराखंड में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, IAS – PCS के ट्रांसफर..
नगर पंचायत अध्यक्ष पर गंभीर आरोपों से लालकुआं में हलचल, पुलिस ने शुरू की जांच