National Games : होमग्राउंड पर उत्तराखंड फुटबॉल टीम की मिजोरम से टक्कर_Come to the stadium #Haldwani..


38 में राष्ट्रीय खेलों में हल्द्वानी स्थित इंदिरा गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में उत्तराखंड की फुटबॉल टीम और मिजोरम के बीच रोमांचक मुकाबला खेला जा रहा है।
पहले हाफ का खेल समाप्त हो चुका है जिसमें दोनों ही टीम बराबरी पर रहीं। दोनों टीमों के शानदार डिफेंस के चलते स्कोर बोर्ड पर 0-0 रहा।
खबर लिखे जाने तक मैच का दूसरा हॉफ यानी सेकंड दौर शुरू हो गया है। सेकंड हाफ में मिजोरम की टीम ने हाफ की शुरुआत में ही मैच का पहला गोल दाग दिया और मुकाबले में 1-0 की बढ़त बना ली है।
दोनों ही टीमों के खिलाड़ियों के शानदार पासिंग के चलते ज़बरदस्त मुकाबला देखने को मिल रहा है। दर्शक अपनी टीम का हौसला बढ़ा रहे हैं। रोमांचक मुकाबले को देखने और अपनी टीम का होम ग्राउंड पर तालियों की गड़गड़ाहट से अपने खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाने हल्द्वानी गोलापर स्टेडियम में जरूर आएं। आपकी टीम इंतजार कर रही है कम ऑन उत्तराखंड… हल्द्वानी
हल्द्वानी में मैच के दौरान एक अलग ही नजारा देखने को मिला जहां स्टेडियम में युवा दर्शक अपनी टीम की हौसला बढ़ा रहे हैं वहीं कुछ पुलिसकर्मी उनको शोर मचाने से रोक रहे हैं अब बताइए जब शोर नहीं होगा तो जोश कहां दिखेगा। टीम का उत्साह कैसे बढ़ेगा राष्ट्रीय खेलों में।
ब्रेकिंग अपडेट मैच ब्रेकिंग ..

उत्तराखंड की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए सेकंड हाफ के 48वें मिनट में कम बैक करते हुए मैच का पहला गोल दाग दिया। मिजोरम से एक एक की बराबरी कर ली है कांटे की टक्कर के महा मुकाबले में मैच बराबरी पर रहा।



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




Watch : ये तो हद हो गई_नैनीताल में घूमने आ रहे हैं या चोरी करने…?
Haldwani_ये है ताला तोड़कर लाखों उड़ाने वाला बब्लू ..Video
“लोग टूट जाते हैं…” अदब का सबसे नरम लहजा ख़ामोश हो गया_ बशीर बद्र नहीं रहे
ऊपर असली नोट, नीचे नकली गड्डियां_17 डब्बों में करोड़ों रुपये..
ध्यान दें ..NH-109 अल्मोड़ा-क्वारब मार्ग पर बढ़ा खतरा_ट्रैफिक डायवर्ट..