असम में उत्तराखण्ड का जलवा_8 बॉक्सर पहुंचे क्वार्टर फाइनल


असम के गौहाटी में आयोजित 8वीं गर्ल्स और बॉयज यूथ बॉक्सिंग चैंपियनशिप में ऊत्तराखण्ड के बॉक्सरों ने बेहतर प्रदर्शन करते हुए क्वाटर फाइनल में जगह बनाई है। कोच कमल जगाती, जीवन लाल, रेखा पाण्डे और निवेदिता के नेतृत्व में चार बॉयज और 4 गर्ल्स ने अपने मुकाबलों में जीत दर्ज की।
गर्ल्स के क्वाटर फाइनल मुकाबलों में 54-57किलो भार वर्ग में बबीता का मुकाबला आंध्र प्रदेश से होगा। 60-65 किलो भार वर्ग में रिया जोशी आंध्र प्रदेश से खेलिंगी। 70-75 किलो भार में माही बिष्ट हरियाणा के खिलाड़ी से खेलेंगी। 70-75 किलो भार वर्ग में सैम का मुकाबला हरियाणा से होगा।
ऊत्तराखण्ड बॉक्सिंग टीम के 4 पुरुष बॉक्सरों ने भी क्वाटर फाइनल में जगह बना ली है। इनमें, 47-50 किलो भार वर्ग में प्रियांशु वर्मा असम के खिलाड़ी के भिड़ेंगे। 65-70 दीपेश अधिकारी मणिपुर का सामना करेंगे।75-80 किलोग्राम वर्ग में रक्षित जोशी भी असम के मुक्केबाज से दो दो हाथ करेंगे।
जबकी 70-75 किलो भार वर्ग में रजनीश यादव रहेंगे। क्वाटर फाइनल मुकाबले गौहाटी के डॉन बोस्को यूनिवर्सिटी के मैदान में शुक्रवार को खेले जाएंगे।
ऊत्तराखण्ड के प्रदर्शन से बॉक्सिंग के जनक मुखर्जी निर्वाण, प्रदेश बॉक्सिंग एसोसिएशन के महासचिव गोपाल खोलिया, कोषाध्यक्ष नवीन टम्टा, कोच अजय कुमार, पुष्पा कार्की धर्मवाल, मंनोज कुमार, पूर्व अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ी संजय अधिकारी आदि ने हर्ष जताया है।
वरिष्ठ पत्रकार कमल जगाती



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




Nainital – HC के आदेश के बाद डीएसए मैदान में अदा हुई ईद की नमाज़.. देश में खुशहाली की दुआ
ड्रोन, PAC और SDRF के साथ नैनीताल पुलिस पूरी तरह मुस्तैद
SDG Achievers Award में चमका नैनीताल,DM रयाल को मुख्यमंत्री ने किया सम्मानित
BREAKING – नैनीताल फ्लैट्स ग्राउंड पर होगी ईद की नमाज, हाईकोर्ट ने दी इजाजत
HighCourt- चर्चित यौन शोषण मामले में युवती की समझौता और नरेश पांडे की सुरक्षा याचिका खारिज