चोरगलिया PHC अब 24×7 सेवाओं से लैस


चोरगलिया PHC अब 24×7 सेवाओं से लैस, मातृ-शिशु स्वास्थ्य को मिली नई मजबूती
नैनीताल जनपद के चोरगलिया स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (PHC) अब चौबीसों घंटे स्वास्थ्य सेवाएं देने के लिए तैयार है। डॉ एच सी पंत, मुख्य चिकित्सा अधिकारी, नैनीताल ने यहां आयोजित स्वास्थ्य शिविर का उद्घाटन करते हुए इस महत्वपूर्ण पहल की जानकारी दी।
अब 24 घंटे उपलब्ध प्रसव सेवाएं
मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने बताया कि PHC चोरगलिया को प्रसव केंद्र (Delivery Center) के रूप में विकसित किया गया है। यहां 3 नर्सिंग अधिकारी और 2 एएनएम की तैनाती की गई है। अब क्षेत्र की महिलाओं को 24×7 सुरक्षित प्रसव सुविधा स्थानीय स्तर पर ही मिलेगी।
यह कदम दूरदराज़ क्षेत्रों की गर्भवती महिलाओं के लिए समय पर और सुरक्षित इलाज सुनिश्चित करेगा।
स्वास्थ्य शिविर में मिला समग्र इलाज
स्वास्थ्य शिविर में गर्भवती महिलाओं, बच्चों और बुजुर्गों का परीक्षण कर उन्हें जरूरी सुविधाएं दी गईं_गर्भावस्था जांच (ANC Checkup)
टीबी (TB) स्क्रीनिंग
ब्लड प्रेशर और शुगर जांच
कैंसर स्क्रीनिंग और निःशुल्क दवा वितरण।
हर क्षेत्र तक पहुंचेगी स्वास्थ्य सेवाएं
सीएमओ ने कहा कि हल्द्वानी ब्लॉक के अंतर्गत सभी क्षेत्रों (खत्तों) में नियमित रूप से स्वास्थ्य शिविर लगाए जाएंगे, ताकि हर व्यक्ति तक बुनियादी स्वास्थ्य सेवाएं पहुंच सकें।
संस्थागत प्रसव और टीकाकरण पर जोर
जनता से अपील करते हुए उन्होंने कहा, शत-प्रतिशत संस्थागत प्रसव को बढ़ावा दें साथ ही गर्भवती महिलाओं को समय पर सभी सुविधाएं मिलें और बच्चों का समय पर टीकाकरण सुनिश्चित करें।
जननी सुरक्षा योजना, ईजा बोई, परिवार कल्याण योजनाओं का लाभ उठाएं
TB और NCD (Non-Communicable Diseases) की स्क्रीनिंग को गंभीरता से लें
जनप्रतिनिधियों और टीम का सहयोग
इस पहल का स्थानीय जनप्रतिनिधियों ज्योति चौसाली, दीपक चौसाली, पूनम जागी, गीता बुधनी, नितेश बुधनी, गजेंद्र प्रसाद ने स्वागत किया।
शिविर में डॉ. हरीश पांडे, डॉ. त्रिलोक सिंह, डॉ. शांति चौहान, डॉ. जय माला, डॉ. निधि, डॉ. अरविंद पाठक सहित स्वास्थ्य विभाग की पूरी टीम मौजूद रही।
संवेदनशील पहल, मजबूत स्वास्थ्य व्यवस्था
चोरगलिया में 24 घंटे स्वास्थ्य सेवाएं शुरू होना न केवल एक प्रशासनिक उपलब्धि है, बल्कि यह मातृ और शिशु स्वास्थ्य सुरक्षा की दिशा में बड़ा कदम है। इससे ग्रामीण और दूरस्थ क्षेत्रों के लोगों को अब इलाज के लिए भटकना नहीं पड़ेगा।



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




2027 चुनाव से पहले हरीश पनेरू का बड़ा एलान..मिशन Bhimtal
चोरगलिया PHC अब 24×7 सेवाओं से लैस
असम में उत्तराखण्ड का जलवा_8 बॉक्सर पहुंचे क्वार्टर फाइनल
इंस्पिरेशन स्कूल बना नम्बर वन_CBSE रिज़ल्ट में नया रिकॉर्ड
शराब दुकान विवाद पर नैनीताल डीएम को हाईकोर्ट के निर्देश_ याचिकाकर्ता को सुरक्षा दें और विधिवत फैसला लें