Ad

उत्तराखंड : मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी, अभी जारी रहेगा बारिश का दौर

ख़बर शेयर करें

www. gkmnews

ADVERTISEMENTS Ad Ad
ख़बर शेयर करें

उत्तराखंड में पहाड़ से लेकर मैदान तक भारी बारिश का दौर जारी है। मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक राज्य में पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने के चलते कल 1 अप्रैल को भी मौसम का मिजाज बिगड़ा रहेगा।

ADVERTISEMENTSAd

इसी बीच भारत मौसम विज्ञान केंद्र द्वारा उत्तराखंड राज्य के लिये मौसम पूर्वानुमान जारी किया गया है। पूर्वानुमान के मुताबिक राज्य के सभी जनपदों में गरज चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है।


वही कुमाऊं मंडल के जनपदों में कहीं-कहीं तेज बौछार के साथ ओलावृष्टि की संभावना है। इसके अलावा ऊंचाई वाले क्षेत्रों में कहींं-कहीं हिमपात केे भी आसार हैं जिसको लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है।

पिछले कुछ घंटों के दौरान हुई बारिश पर नजर डालें तो रामनगर में सबसे अधिक 102 mm वर्षा रिकॉर्ड की है जबकि काशीपुर में 100mm लैंसडाउन में 63.कोटी में 50.5 सतपुली में 48.5 नैनीताल में 48 ज्यूलीकोट में 45 .कालाढूंगी में 43 धनोल्टी में 39.5 रानीचोरी और चंबा में 38.5 मसूरी में 38 .1 तथा बड़कोट में 31 मिलीमीटर बरसात रिकार्ड की है।

इन जनपदों में 1 अप्रैल को भी जारी रहेगा बारिश का दौर ,येलो अलर्ट जारी

मौसम विज्ञान केंद्र द्वारा जारी पूर्वानुमान के मुताबिक 01 अप्रैल को राज्य के कुमाऊं मंडल और गढ़वाल मंडल के अनेक जनपदों में गरज चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश और ओलावृष्टि की संभावना है वहीं 3500 मीटर से ऊंचाई वाले इलाकों में भारी बर्फबारी की चेतावनी जारी की है। मौसम विभाग के निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि 1 अप्रैल को कई जगहों पर बारिश और बर्फबारी की संभावना जताई है।

मौसम विभाग के मुताबिक देहरादून के कुछ क्षेत्रों में कहीं-कहीं भारी बारिश की संभावना है तो वही उत्तराखंड के गढ़वाल और कुमाऊं के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी की संभावना भी जताई है। कई क्षेत्रों में बारिश और ओलावृष्टि होने की भी संभावना है

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *