

उत्तराखंड – देहरादून : शराब तस्करी का नया पैटर्न इजाद करने के बावजूद पुलिस को चकमा नहीं दे पाए शराब तस्कर जी हां एंबुलेंस के जरिए तस्करों का नया फार्मूला पुलिस की घेराबंदी के चलते हुए फेल।
एंबुलेंस में महिला को मरीज बनाकर कर रहे थे शराब तस्करी। पुलिस ने चेकिंग के दौरान महिला सहित कुल चार अभियुक्तों को देसी शराब के साथ किया गिरफ्तार। गुरुवार देर रात्रि रानीपोखरी थाने के सामने देहरादून से आने वाले वाहनों की चेकिंग की जा रही थी।
तभी रात्रि 12:30 बजे देहरादून की तरफ से तेजी से एक एंबुलेंस लगातार सायरन बजाकर आ रही थी। जबकि रात्रि के समय पूरा मार्ग खाली थी, जिस पर शक होने पर एंबुलेंस को रोका गया। तो एंबुलेंस में गत्ते की पेटियां भरी थी जिसके ऊपर महिला को लिटाया गया थापेटियों को खोल कर चेक किया तो उसमें अवैध देसी की कुल 20 पेटियां (960 पव्वे जाफरान देसी मसालेदार शराब) बरामद हुए। जिस पर रवीना भटनागर निवासी ऋषिकेश, अभिषेक निवासी ऋषिकेश, प्रिंस सन निवासी ऋषिकेश, सनी निवासी ऋषिकेश को 20 पेटी (960 पव्वे) अवैध देसी शराब जाफरान के साथ गिरफ्तार किया गया।
रानीपोखरी थाना प्रभारी शिशुपाल राणा ने बताया की महिला सहित एंबुलेंस चालक व एंबुलेंस में सवार दो अन्य व्यक्तियों को अवैध शराब की तस्करी करने के जुर्म में गिरफ्तार किया गया। बताया की चारो अभियुक्त ऋषिकेश निवासी है और पूर्व में भी महिला के विरुद्ध आबकारी अधिनियम के तहत अभियोग पंजीकृत है।



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




उत्तराखंड में 2026 की सबसे बड़ी MDMA बरामदगी..
नैनीताल में नॉन स्टॉप बारिश,, झील में समाया कई टन मलबा_ पर्यटकों की गाड़ी पर गिरा बोल्डर
भारी बारिश के बीच नैनीताल जिले में कल बंद रहेंगे सभी स्कूल..heavy rain alert
पहाड़ से मैदान तक आफत की बारिश, हाई अलर्ट पर नैनीताल_इस जिले में छुट्टी घोषित
पैर फिसला और नहर के बहाव में बहती चली गई मासूम_नन्ही पीहू की मौत..bhimtal