Ad

उत्तराखंड_मोरी में भीषण आग,सिलेंडरों में ब्लास्ट से धधके कई मकान.. फायर ब्रिगेड और पुलिस मौके पर Video

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें

उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले के मोरी विकासखंड स्थित पवाणी गांव में मंगलवार शाम विकराल आग ने कई मकानों को भारी नुकसान किया है। देखते ही देखते आग की लपटों ने करीब 30 लकड़ी के मकानों को अपनी चपेट में ले लिया। ग्रामीणों के मुताबिक, आग के दौरान 5 से 6 गैस सिलेंडर भी धमाकों के साथ फट गए, जिससे लपटें और विकराल हो गईं। गनीमत रही कि इस भीषण हादसे में अब तक किसी जनहानि या घायल होने की सूचना नहीं है।

ADVERTISEMENTSAd

सिलेंडर ब्लास्ट से बढ़ी आग की भयावहता

मंगलवार शाम करीब पांच बजे गांव में आग लगी। लकड़ी के मकान होने के कारण आग तेजी से फैलती चली गई। ग्रामीणों ने शोर मचाकर लोगों को सतर्क किया और खुद आग बुझाने में जुट गए। लेकिन आग की भयावहता के चलते कई परिवारों का सामान और मकान जलकर राख हो गए। घटना से गांव में अफरा-तफरी मच गई।

जिलाधिकारी प्रशांत आर्य ने घटना का तत्काल संज्ञान लेते हुए एसडीआरएफ, पुलिस, राजस्व, स्वास्थ्य और अग्निशमन विभाग की टीमों को मौके के लिए रवाना किया है। प्रभावित परिवारों के लिए टेंट और अन्य जरूरी राहत सामग्री की व्यवस्था की जा रही है।

पवाणी गांव मोरी से करीब 40 से 50 किलोमीटर दूर है। दुर्गम पहाड़ी रास्तों और मोबाइल नेटवर्क की समस्या के चलते राहत-बचाव कार्य में दिक्कतें आ रही हैं। अभी आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है।

खबर को अपडेट किया जा रहा है

सूत्रों द्वारा प्राप्त हो रही जानकारी के मुताबिक अब फायर ब्रिगेड और पुलिस की टीमें घटनास्थल पर पहुंच चुकी हैं और राहत एवं बचाव कार्य में जुटी हैं।
प्रशासन की ओर से प्रभावित क्षेत्र में राहत और जरूरी सामग्री पहुंचाने के लिए वाहनों को भी रवाना किया गया है।

खबर अपडेट हो रही है

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *