Ad

हल्द्वानी में पांच दिन बिजली कटौती, जानें किस दिन कहां रहेगी बत्ती गुल?

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें

हल्द्वानी। शहर और आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में 25 से 30 नवंबर के बीच पांच दिन बिजली संकट रहेगा। यूपीसीएल बिजली लाइनों और बिजलीघरों में आवश्यक कार्य के चलते प्रतिदिन सुबह 10 बजे से दोपहर 3 बजे तक शटडाउन लेगा। इससे 14 फीडरों से जुड़े 70 से अधिक कॉलोनियों और मोहल्लों की करीब 60 हजार आबादी प्रभावित होगी।

ADVERTISEMENTSAd

किस दिन कहां रहेगी बिजली गुल?

25 नवंबर_ हरिनगर, लामाचौड़, फतेहपुर और संगम विहार।

26 नवंबर_ ऊंचापुल, हरिनगर, लामाचौड़ और तल्ली हल्द्वानी।

27 नवंबर_ कुसुमखेड़ा और एफटीआई।

28 नवंबर_ ऊंचापुल, हरिनगर, लामाचौड़ और बेलबाबा।

30 नवंबर_ ऊंचापुल, हरिनगर, लामाचौड़ और खन्ना फार्म।

इन कॉलोनियों और मोहल्लों पर पड़ेगा असर

हिम्मतपुर तल्ला-मल्ला, आरके टेंट रोड, गैस गोदाम रोड, रॉयल इन्क्लेव, त्रिमूर्ति मंदिर, हरिपुर नायक, डिफेंस कॉलोनी, कमलुवागांजा मेहता, भरतपुर, बोरा कॉलोनी, नैनवालपुर, पीपलपोखरा, रामणी आन सिंह, छड़ायल, गोकुल धाम, हरकपुर क्वीरा, जीतपुर निगल्टिया, ईसाईनगर, पदमपुर पडलिया, अमलतास विला, रामपुर गांव, सुयाल कॉलोनी, फ्रेंड्स कॉलोनी, गौजाजाली, शक्ति विहार, गिरिजा विहार, गोविंदपुर गरवाल, वासुदेव इन्क्लेव, डहरिया, नीलांचल कॉलोनी, आदर्श कॉलोनी, तीनपानी, सोनकर फार्म, मुक्त विश्वविद्यालय और हैड़ागज्जर समेत आसपास के क्षेत्र प्रभावित रहेंगे।

पांच घंटे की कटौती से घरेलू कामकाज, पानी की आपूर्ति, दुकानों और ऑनलाइन गतिविधियों पर असर पड़ सकता है। उपभोक्ताओं से अपील है कि पहले से पानी का इंतजाम कर लें और जरूरी इलेक्ट्रॉनिक उपकरण चार्ज रखें।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *