

उत्तराखंड : फेरों से पहले दूल्हे की पोल खुलने से शादी टूट गई। समारोह में जहां लोगों को हंसी-खुशी नाचना था वहां रात भर हंगामा चला। विवाद इतना बढ़ गया पुलिस को मामले में हस्तक्षेप करना पड़ा। परिजनों ने युवक पर धोखाधड़ी का आरोप लगाया। हालांकि दूल्हा और दुल्हन एक दूसरे से प्यार करते थे।
धारा चौकी क्षेत्र के एक होटल में बृहस्पतिवार रात को जमकर बवाल हुआ। शादी समारोह के बीच में आचनक से दूल्हे की खुली पोल ने रंग में भंग डाल दिया। रिश्तेदारों की कानाफूसी ने पूरा खेल बिगाड़ दिया। देर रात खूब हंगामा हुआ, जिसके बाद पुलिस को मौके पर पहुंचना पड़ा। दरअसल लड़की ने दूल्हे को आर्मी अफसर बताया था। दोनों एक-दूसरे से प्यार करते थे। जिसके चलते परिवार वालों ने शादी के लिए हामी भर दी, लेकिन गुरुवार को शादी के दिन तब सारी कहानी बिगड़ गई जब रिश्तेदार दूल्हे को लेकर कानाफूसी करने लगे। पता चला कि दूल्हा आर्मी अफसर नहीं है। बस यही बात लड़की पक्ष के कानों में पड़ी तो हंगामा शुरू हो गया।



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com


हरिद्वार में पहली बार धामी कैबिनेट की बैठक, 13 प्रस्तावों पर लगी मुहर
Uttrakhand_ मिशन 2027 के लिए भाजपा ने सभी 70 सीटों पर प्रभारी तैनात किए,, लिस्ट देखिए
बनभूलपुरा में कटिया कनेक्शन पर बड़ा एक्शन,108 जगह पकड़ी गयी बिजली चोरी_haldwani
अयोध्यापुरी से जनकपुरी तक धूमधाम से निकली प्रभु श्री राम जी की भव्य बारात_ हल्द्वानी
उत्तराखंड में अब बढ़ेगी ठंड,, 8 जिलों में बारिश और ऊंचाई पर बर्फबारी के आसार