Ad

लालकुआ : रेलवे सम्पत्ति को इस तरह ठिकाने लगा रहे थे शातिर,पुलिस ने नाक़ाम की साज़िश..

ख़बर शेयर करें

www.gkmnews

ADVERTISEMENTS Ad Ad
ख़बर शेयर करें

उत्तराखंड : जनपद नैनीताल के लालकुआ रेलवे की आरपीएफ पुलिस ने बड़ी साजिश को नाकाम करते हुए दो चोरों को गिरफ्तार किया है रेल ट्रैक से पेन्ड्रॉल क्लिप एवं रेलवे सम्पत्ति की चोरी करने वाले दो शातिर चोर एवं माल खरीदने वाले एक कबाड़ी को भी गिरफ्तार किया है जिनके कब्जे से चोरी किया हुआ भारी तादाद में रेलवे का माल बरामद किया है तीनों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया है।

ADVERTISEMENTSAd


बताते चलें कि काशीपुर रेलखडं और लालकुआ रेलखडं पर कई महीनों से रेल ट्रैक से पेन्ड्रॉल क्लिप एवं रेलवे सम्पाति कि चोरी कर रहे दो शातिर चोरो को रेलवे सुरक्षा बल ने गिरफ्तार कर लिया हैं दोनों ही रेलखण्ड से चोरी किया हुआ सामान ये चोर जिस कबाड़ी को बेचते थे रेलवे सुरक्षा बल ने उस कबाड़ी को भी सामान समेत गिरफ्तार कर लिया है तीनों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज हो गया है।


इधर मामले का खुलासा करते हुए लालकुआ रेलवे सुरक्षा बल के प्रभारी निरीक्षक तरूण वर्मा ने बताया कि अफसर अली पुत्र बाबू एंव यासीन पुत्र सफी अहमद निवासी डोंगपुरी थाना गदरपुर जिला ऊधम सिंह नगर उत्तराखंड कई दिनों से कशीपुर रेलखंड और लालकुआ रेलखंड से रेलवे ट्रैक का सामान चोरी कर रहे थे ।

इन दोनों शातिर चोरों ने कशीपुर रेलखंड और लालकुआ रेलखंड कि रेल ट्रैक से पेन्ड्रॉल क्लिप आदि कई कीमती सामान चुराया था तथा दोनों ही रेल ट्रैक से किमती सामान चुराते थे रेलवे का सारा सामान चुराने के बाद ये बिलासपुर रोड पिराती स्वर स्थित कबाड़ी नईम अहमद पुत्र खुर्शीद अहमद निवासी ग्राम नगलिया थाना अजीम नगर जिला रामपुर उत्तर प्रदेश को बेचते थे। बीते शाम रेलवे पुलिस टीम ने मुखबिर कि खास सूचना पर इन दोनों को रेलवे का सामान बेचते हुए पकड़ लिया साथ ही सामन खरीद रहे कबाड़ी को भी सामान के साथ गिरफ्तार कर लिया वही पुलिस कि पुछताछ में पकड़े गए आरोपियों ने बताया कि वे नशे के आदि है नशा का शौक करने के लिए वे इस तरह की चोरियों को अंजाम देते थे तथा रेलवे ट्रैक से चोरी किया हुआ सामान कबाड़ी को बेचकर उनसे जो पैसे मिलते थे वे उससे नशा करते थे उन्होंने कहा नशे की लत को पूरा करने के लिए रेलवे कि चोरी करते थे।

पुलिस ने तीनों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया है।वही छापेमारी कारवाई में कशीपुर रेलवे सुरक्षा बल के प्रभारी निरीक्षक रंदीप कुमार भी मौजूद रहे।

रिपोर्ट – मुकेश कुमार

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *