Ad

उत्तराखंड : ये नज़ारा देख कर लोगों में पैदा हो रहा खौफ़.. लेकिन वो घूम रहा बेखौफ

ADVERTISEMENTS Ad Ad
ख़बर शेयर करें

अल्मोड़ा ( उत्तराखंड) पहाड़ों में गुलदार का आतंक कम होने का नाम नहीं ले रहा है। वही अब आबादी वाले इलाकों में भी गुलदार सक्रियता बढ़ने लगी है। जिसके चलते गुलदार अब बेखौफ धूमते नजर आ रहे हैं। ऐसा ही एक गुलदार का विडियो वायरल हो रहा है।

ADVERTISEMENTSAd

अल्मोड़ा के कसार देवी में गुलदार के सड़क में बेखौफ घूमने का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। इससे गुलदार के आबादी वाले क्षेत्रो में घूमने से लोगो मे काफी दहशत का माहौल बना हुआ है। यह गुलदार कई मवेशियों को अपना शिकार बना चुका है।

अल्मोड़ा में इन दिनों नगर समेत आसपास के क्षेत्रों में गुलदार के आतंक से लोग खौफ जदा है। बीते शनिवार देर शाम नगर के पांडेखोला स्थित नर्सिंग कॉलेज के पास गुलदार के दिखने से वहां रही छात्राओं में हडकंप मच गया। पांडेखोला स्थित नर्सिंग कॉलेज की चाहरदीवारी के पास शनिवार देर शाम एक गुलदार विचरण करते दिखाई देने से छात्रावास में रह रही छात्राओं में हड़कंप मच गया।

इस दौरान एक छात्रा ने मोबाइल से गुलदार की विचरण करते वीडियो बना ली। इसके बाद छात्राओं ने कॉलेज की प्रधानाचार्या को इसकी सूचना दी। प्रधानाचार्या ने बताया कि यहां आये दिन गुलदार की धमक से छात्राओं में भय का माहौल है। उन्होंने वन विभाग से पिंजरा लगाकर गुलदार के आतंक से निजात दिलाने की मांग की।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *