Ad

BIG NEWS : अंधेरा होने के बावजूद भी हटने को राज़ी नही पुलिसकर्मियों के परिजन.. 4600 ग्रेड पे वेतन को लेकर आंदोलन जारी..

ADVERTISEMENTS Ad Ad
ख़बर शेयर करें

उत्तराखंड( देहरादून ) : 4600 ग्रेड पे की मांग को लेकर पुलिस कर्मियों के परिजनों का आंदोलन का आंदोलन अंधेरा होने के बावजूद जारी है ।

ADVERTISEMENTSAd

सरकार से कर रहे है 4600 ग्रेड पे लागू करने की मांग,

धरने पर पुलिस कर्मियों के बच्चे, माता पिता और पत्नियां शामिल,

हाथी बड़कला में धरने पर बैठे है परिजन,

जब तक सरकार नही करती मांग पर ठोस कार्यवाही धरने से नही उठेंगे परिजन,

इससे पहले रविवार को पुलिस कर्मचारियों को 4600 ग्रेड पे की मांग को लेकर रैली निकाली गई। यह रैली गांधी पार्क से निकाली गई। इस दौरान हाथीबड़कला बैरियर पर पुलिस द्वारा प्रदर्शनकारियों को रोक दिया गया। हाथों में बैनर और तख्ती लेकर लोग इस प्रदर्शन रैली में शामिल हुए और सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।

4600 ग्रेड पे की मांग को लेकर उत्तराखंड पुलिस के सिपाहियों के परिजनों ने पहले गांधी पार्क पर धरना दिया इसे बाद सीएम आवास कूच किया। कूच में करीब 200 परिजन शामिल हुए। सभी को हाथी बड़कला बैरियर पर पुलिस ने रोक लिया। इसके बाद उन्होंने मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन दिया। बैरियर पर करीब आधे घंटे तक प्रदर्शन किया गया। इस दौरान प्रदर्शनकारियों से वार्ता करने के लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के पीए राजेश सेठी पहुंचे।महासंघ के कार्यकारी अध्यक्ष दीपक जोशी ने बताया कि पुलिस कर्मचारियों को एसीपी के रूप में 4600 ग्रेड पे की मांग को लेकर पुलिस कार्मिकों के परिजनों के साथ यह रैली निकाली गई। जिसमें महासंघ से जुड़े सभी कर्मचारी संघों के पदाधिकारियों ने भाग लिया।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *