

उत्तराखंड के कोटद्वार पौड़ी हाईवे पर दुगड्डा से कोटद्वार के बीच लालपुल के पास शुक्रवार शाम अचानक हाथी आ धमका। इससे वहां राहगीहों में अफरा-तफरी मच गई। गनीमत रही कि हाथी ने किसी भी राहगीर पर हमला नहीं किया। वहीं हाथी को देख राहगीरों ने वाहन रास्ते में ही रोक दिए। जिससे हाईवे पर दोनों ओर जाम लग गया। वहीं, राहगीरों ने हाथी की वीडियो भी बनाई।
कोटद्वार-पौड़ी नेशनल हाईवे पर जब बड़ा टस्कर आ धमका तो वहां से गुजर रही एक कार में सवार महिला खौफ़ के मारे अपने बच्चे को कार में ही छोड़ आए, बाद में अन्य लोगों द्वारा बच्चे को कार से निकाल कर लाया गया। गनीमत रही इस दौरान कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ।
बताते चलें इन दिनों दुगड्डा से कोटद्वार के बीच लगातार हाथियों की आवाजाही बनी हुई है। वनकर्मियों का कहना है कि हाथी दिखने पर घबराएं नहीं तुरंत वाहन को रोक दें। इस रूट पर आवाजाही संभलकर करने की जरूरत है।



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com


बनभूलपुरा में कटिया कनेक्शन पर बड़ा एक्शन,108 जगह पकड़ी गयी बिजली चोरी_haldwani
अयोध्यापुरी से जनकपुरी तक धूमधाम से निकली प्रभु श्री राम जी की भव्य बारात_ हल्द्वानी
उत्तराखंड में अब बढ़ेगी ठंड,, 8 जिलों में बारिश और ऊंचाई पर बर्फबारी के आसार
हल्दीखाल में बरसाती नाले की कटान से हुआ हादसा,, लोडेड डंपर पलटा, चालक घायल
उत्तराखण्ड मुक्त विश्वविद्यालय के शैक्षिक व्याख्यान अब हर रविवार दूरदर्शन उत्तराखण्ड पर