Ad

उत्तराखंड : विजिलेंस ने इस अधिकारी को किया गिरफ्तार,कहां से आई अकूत दौलत..

ख़बर शेयर करें

www.gkmnews

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें

उत्तराखंड के जनपद हरिद्वार से बड़ी खबर है। आय से अधिक संपत्ति अर्जित के आरोप में हरिद्वार के लक्सर ब्लॉक के ग्राम विकास अधिकारी को विजिलेंस ने गिरफ्तार किया है। सूत्रों से मिल रही जानकारी के मुताबिक बताया जा रहा है कि विजिलेंस की जांच में वीडीओ के पास 300 प्रतिशत अधिक संपत्ति मिली है।

ADVERTISEMENTSAd

प्राप्त हो रही जानकारी के अनुसार, आरोपी ग्राम विकास अधिकारी रामपाल पर आय से अधिक संपत्ति को लेकर शिकायर दर्ज की गई थी। पूछताछ में सामने आया कि एक जनवरी 2007 से 31 दिसंबर 2018 तक वैध स्रोतों से अर्जित कुल प्राप्त आय 1,50,52,159 व कुल व्यय 6,23,32,159 था। जो कि कुल आय से 4,72,80000 अधिक होना पाया गया है। जो कि आय के सापेक्ष 314 % ज़्यादा है।

आरोपी ग्राम विकास अधिकारी रामपाल से संपत्ति के बारे में ब्यौरा मांगा गया तो उसके पास से कोई भी सही जवाब नहीं दिया गया। जांच के बाद विजिलेंस की टीम द्वारा आरोपी वी.डी.ओ को गिरफ्तार किया गया है।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *